Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

SC कॉलेजियम ने दिल्ली, मप्र, हिमाचल, तेलंगाना के मुख्य न्यायाधीशों के नाम की सिफारिश की

Webdunia
सोमवार, 13 मई 2019 (22:57 IST)
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने दिल्ली, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के नाम की सिफारिश की है।
 
मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने झारखंड उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश डीएन पटेल को दिल्ली उच्च न्यायालय और बॉम्बे उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश अकील कुरैशी को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है।
 
कॉलेजियम ने तेलंगाना उच्च न्यायालय में पदस्थापित न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यम को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय तथा तेलंगाना के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राघवेन्द्र सिंह चौहान को स्थायी तौर पर मुख्य न्यायाधीश पद पर तैनात करने की सिफारिश की है।
 
न्यायमूर्ति पटेल दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मेनन को स्थान लेंगे, जो इस वर्ष जून में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। मार्च 1960 में जन्मे न्यायमूर्ति पटेल ने 1984 में विधि स्नातक और 1986 में विधि में मास्टर डिग्री प्राप्त की थी।
 
उन्हें मार्च 2004 में गुजरात उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था और 2 साल बाद उन्हें स्थायी नियुक्ति दी गई। उन्हें 2009 में झारखंड उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया गया था। वे 2013 से 2018 के बीच झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के तौर पर 4 बार कार्य कर चुके हैं।
 
न्यायमूर्ति अकील कुरैशी मध्यप्रदेश के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश एसके सेठ का स्थान लेंगे, जो 8 जून को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उनका पिछले साल नवंबर में बॉम्बे उच्च न्यायालय में तबादला किया गया था। न्यायमूर्ति कुरैशी ने एलएलबी की डिग्री ग्रहण करने के बाद 1983 से अपने अधिवक्ता जीवन की शुरुआत की थी और मार्च 2004 में उन्हें गुजरात उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। वर्ष 2005 में वे स्थायी न्यायाधीश बने। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

Jammu and Kashmir : गुलमर्ग में आतंकी हमले में 4 की मौत, 2 जवान और 2 पोर्टर भी शामिल, 3 घायलों की हालत नाजुक

Maharashtra : कांग्रेस ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए जारी की 48 उम्मीदवारों की लिस्ट

पत्रकार के खिलाफ FIR पर Supreme Court की फटकार, जानिए क्‍या है पूरा मामला...

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कनाडाई PM जस्टिन ट्रूडो के सामने संसद में भड़के सांसद, बोले- खालिस्तानी आतंकियों को गंभीरता से क्यों नहीं लेते...

આગળનો લેખ
Show comments