Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

सुनील अरोड़ा बने देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त, होगी लोकसभा चुनाव की जिम्मेदारी...

सुनील अरोड़ा बने देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त, होगी लोकसभा चुनाव की जिम्मेदारी...
, रविवार, 2 दिसंबर 2018 (12:25 IST)
देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने रविवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। अरोड़ा ने शनिवार को रिटायर हुए ओपी रावत का स्थान लिया है। ओपी रावत का कार्यकाल 1 दिसंबर को समाप्त हो गया था। 2019 के लोकसभा चुनाव मुख्य चुनाव आयुक्त के तौर पर सुनील अरोड़ा की निगरानी में होंगे। 
 
लोकसभा चुनाव के अतिरिक्त अगले वर्ष होने वाले जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, महाराष्ट्र, हरियाणा, आंध्रप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्कम विधानसभा चुनाव भी सुनील अरोड़ा की निगरानी में होंगे।
 
सुनील अरोड़ा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1980 बैच के राजस्थान कैडर के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। बतौर चुनाव आयुक्त अरोड़ा की नियुक्ति 31 अगस्त 2017 को हुई थी।
 
राजस्थान में प्रशासनिक सेवा के दौरान विभिन्न जिलों में तैनाती के अलावा 62 वर्षीय अरोड़ा ने केन्द्र सरकार में सूचना एवं प्रसारण सचिव और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में सचिव के रूप में कार्य किया। वे वित्त और कपड़ा मंत्रालय एवं योजना आयोग में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सुनील अरोड़ा 1993 से 1998 तक राजस्थान के मुख्यमंत्री के सचिव और 2005 से 2008 तक मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भी रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

एमपी : वोटिंग के बाद EVM पर घमासान, कांग्रेस के आरोप पर बोला चुनाव आयोग- नहीं हो सकती कोई गड़बड़ी....