Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

क्या सूरज से निकलती है ओम की ध्वनि? (वीडियो)

Webdunia
शनिवार, 4 जनवरी 2020 (13:05 IST)
नई दिल्ली। पुडुचेरी की उपराज्यपाल और देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने एक वीडियो ट्‍वीट किया, जिसमें दावा किया गया है कि नासा ने सूर्य की ध्वनि (Sound) को रिकॉर्ड किया है, जिससे ओम की ध्वनि निकल रही है। 
 
इस वीडियो में जो ध्वनि सुनाई दे रही है वह ठीक वैसी ही जैसे मानो कोई ओम का उच्चारण कर रहा हो। ऐसा भी कहा जाता है कि वर्ष 2010 के मध्य में अमेरिका के शेफील्ड विश्वविद्यालय के प्राध्यापक ने सूर्य के बाहरी हिस्से की एक आवाज को रिकॉर्ड किया था। नासा के वैज्ञानिकों का मानना था कि ये आवाज ॐ जैसी है।
 
हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है यह तो कोई वैज्ञानिक ही सिद्ध कर सकता है, लेकिन इस ट्‍वीट के बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया।
 
सईद उस्मान नामक ट्‍विटर हैंडल ने कटाक्ष करते हुए कहा कि एक समय यह महिला बहुत से लोगों की हीरो थी। अब क्या स्थिति हो गई है? एक व्यक्ति ने ऋतिक रोशन की फिल्म 'कोई मिल गया' का वीडियो ट्‍वीट करते हुए कहा कि 'मैम, यह भी वास्तविक है'। इस वीडियो में ऋतिक दूसरे ग्रह के प्राणियों से संपर्क करते हुए दिख रहे हैं। 
<

pic.twitter.com/ArRwljjDVE

January 4, 2020 >
टेक्नोलॉजी कन्सल्टेंट नामक ट्‍विटर हैंडल से लिखा गया कि मैं एक हिन्दू हूं और इस ट्‍वीट को सदी का सबसे बड़ा मजाक मानता हूं। भगवा ब्रिगेड आप जैसे पढ़े-लिखे लोगों का ब्रेनवॉश करने में सफल रही है। मोदी प्रचारक भिक्षु नामक‍ ट्‍विटर हैंडल से लिखा गय- रिकॉर्ड की गई ध्वनि नमो थी... मंदिर वहीं बनाएंगे, कृपया इसे सुधारें। 
 
प्रो. दिलीप मंडल ने लिखा- पता नहीं आपने सिविल सेवा परीक्षा कैसे पास कर ली, जबकि आजाद परिंदे ने लिखा कि मैम, आप ऐसी हरकतें भाजपा जॉइन करने के बाद ही कर रही हो। इससे पहले आप ऐसी नहीं थीं। 

सम्बंधित जानकारी

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments