Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मजबूत भाजपा, कमजोर लोकतंत्र, सुब्रमण्यम स्वामी ने बताया उपाय

मजबूत भाजपा, कमजोर लोकतंत्र, सुब्रमण्यम स्वामी ने बताया उपाय
, शुक्रवार, 12 जुलाई 2019 (14:20 IST)
नई दिल्ली। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी पार्टी को निशाने पर ले लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा यदि अकेली पार्टी रह जाएगी तो लोकतंत्र कमजोर होगा। इसकी आड़ में स्वामी ने गांधी परिवार और कांग्रेस पर भी निशाना साधा है।
 
सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट करते हुए कहा कि गोवा और कश्मीर के हालात देखने के बाद मुझे ऐसा लगता है कि अगर भाजपा ही एक अकेली पार्टी रह जाएगी तो इससे देश का लोकतंत्र कमजोर होगा। इसका समाधान क्या है?
 
कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साधते हुए स्वामी ने कहा कि इटालियन और उनके बच्चों को जाने के लिए कहिए। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी यूनाइटेड कांग्रेस के अध्यक्ष के तौर पर एक अच्छा विकल्प हो सकती है। राकांपा को भी इसी राह पर चलकर कांग्रेस में शामिल हो जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि सुब्रमण्यम स्वामी संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी को इटालियन कहते रहते हैं।
 
स्वामी का यह बयान कर्नाटक और गोवा के राजनीतिक संकट के बीच आया है। कर्नाटक में कांग्रेस अपने विधायकों के बागी होने के कारण परेशान है। कांग्रेस और जेडीएस विधायकों के पाला बदलने के कारण राज्य में कांग्रेस जेडीएस गठबंधन सरकार पर संकट मंडरा रहा है। वहीं गोवा में 10 कांग्रेस विधायक बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

भाजपा की भविष्यवाणी, कर्नाटक से चला 'मानसून' गोवा होते हुए मध्यप्रदेश आने वाला है, सरकार की कोई समय सीमा नहीं