Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

दिल्ली NCR समेत देश के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके

Webdunia
शुक्रवार, 3 नवंबर 2023 (23:46 IST)
Earthquake in Delhi NCR: नेपाल में शुक्रवार रात 6.4 की तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने यह जानकारी दी। 
 
एनसीएस के मुताबिक, भूकंप का केंद्र नेपाल में जाजरकोट के पैंक में 10 किलोमीटर की गहराई में था। दिल्ली-एनसीआर में लोगों ने भूकंप के तेज झटके महसूस किए और अपने घरों से बाहर निकल आए। बीते एक महीने में यह तीसरी बार है, जब नेपाल में भूकंप के तेज झटके आए हैं। 
<

नेपाल में रिक्टर स्केल पर 6.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज़ किया गया: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र

दिल्ली में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। pic.twitter.com/vyX0Tyn0YW

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 3, 2023 >
जानकारी के मुताबिक जब भूकंप के झटके आए तब लोग सोने की तैयारी कर रहे थे या फिर कुछ लोग टीवी देख रहे थे। भूकंप महसूस होने के बाद लोग अपने-अपने घरों से निकलकर बाहर आ गए।
 
बाहर निकलकर आसपास के लोगों से भी भूकंप को लेकर पूछताछ की। बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके 45 सेकंड तक महसूस किए गए। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

Maharashtra Election : संजय सिंह बोले- महाराष्‍ट्र में AAP नहीं लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल करेंगे MVA के लिए प्रचार

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

सरकार भविष्य के लिए तैयार कौशल प्रशिक्षण देने को प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री मोदी

अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को निकाला, विशेष विमान से कराई वतन वापसी

આગળનો લેખ
Show comments