Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

स्क्वॉड्रन लीडर रश्मि ठाकुर गणतंत्र दिवस परेड में वायुसेना की टुकड़ी की करेंगी अगुवाई

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 19 जनवरी 2024 (17:20 IST)
Squadron Leader Rashmi Thakur :  स्क्वॉड्रन लीडर (Squadron Leader) रश्मि ठाकुर (Rashmi Thakur) 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day Parade) में यहां कर्तव्य पथ पर वायुसेना (Air Force) की टुकड़ी की अगुवाई करेंगी। अधिकारियों ने नई दिल्ली में बताया कि भारतीय वायुसेना की 15 महिला पायलट भी हवाई फ्लाई पास्ट के दौरान विभिन्न प्लेटफॉर्म की कमान संभालेंगी।
 
रश्मि ठाकुर 'फाइटर कंट्रोलर' हैं: उन्होंने कहा कि वायुसेना की मार्चिंग टुकड़ी की अगुवाई ठाकुर करेंगी। उनके साथ स्क्वॉड्रन लीडर सुमिता यादव, स्क्वॉड्रन लीडर प्रतीति अहलूवालिया और फ्लाइट लेफ्टिनेंट कीर्ति रोहिल मौजूद रहेंगी। स्क्वॉड्रन लीडर ठाकुर 'फाइटर कंट्रोलर' हैं। भारतीय वायुसेना की मार्चिंग टुकड़ी के अलावा अग्निवीर वायु (महिला) की त्रि-सेवा टुकड़ी भी परेड में भाग लेगी।
 
अधिकारियों ने बताया कि कुल 48 अग्निवीर वायु महिलाएं इस दल का हिस्सा होंगी। फ्लाइट लेफ्टिनेंट सृष्टि वर्मा त्रि-सेवा टुकड़ी की अतिरिक्त अधिकारी के रूप में मार्च करेंगी। भारतीय वायुसेना की गणतंत्र दिवस की झांकी का विषय 'भारतीय वायुसेना: सक्षम, सशक्त, आत्मनिर्भर' है। फ्लाइट लेफ्टिनेंट अनन्या शर्मा और फ्लाइंग ऑफिसर अस्मा शेख झांकी में मौजूद रहेंगी। दोनों ही एसयू-30 पायलट हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments