Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल से मिली छुट्टी

सोनिया गांधी को सर  गंगा राम अस्पताल से मिली छुट्टी
, रविवार, 2 अगस्त 2020 (15:37 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को रविवार को यहां एक निजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि वह 30 जुलाई को यहां भर्ती हुई थीं।

सर गंगा राम अस्पताल (एसजीआरएच) ने पूर्व में कहा था कि वह नियमित परीक्षण और जांच के लिए भर्ती हुई थीं।

एसजीआरएच (प्रबंधन बोर्ड) के अध्यक्ष डॉ. डी एस राणा को उद्धृत करते हुए स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया, ‘0 जुलाई 2020 की शाम सात बजे सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज दोपहर बाद एक बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। छुट्टी दिए जाने के वक्त उनकी हालत स्थिर थी।‘

एसजीआरएच ने शुक्रवार को बुलेटिन में कहा था, ‘उनकी जांच की जा रही है और उनमें संतोषजनक सुधार दिख रहा है।‘ (भाषा)


Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कोरोनावायरस Live Updates : राजस्थान में संक्रमण के 561 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 43 हजार पार