Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

स्मृति ईरानी का बड़ा बयान, 2019 हम में से किसी के लिए भी आसान नहीं

Webdunia
रविवार, 6 जनवरी 2019 (11:17 IST)
जालंधर। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पंजाब के जालंधर में इंडियन वुमेन साइंस कांग्रेस में एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि 2019 हममे से किसी के लिए भी आसान नहीं है।
 
स्मृति ईरानी ने कहा कि वे पक्के तौर यह नहीं कह सकती हैं कि वह 2021 में इंडियन वुमेन साइंस कांग्रेस का उद्घाटन करने के लिए उपलब्ध रहेंगी। स्मृति ने कहा, '2020-21 के लिए विजय लक्ष्मी सक्सेना इंडियन वुमेन साइंस कांग्रेस की अध्यक्ष चुनी गई हैं। उन्होंने मुझे 2021 के एक सत्र के लिए आमंत्रित किया है। मैं नहीं जानती कि 2021 में मेरे आसपास क्या होगा? लेकिन फिर भी मैं उनके निमंत्रण को स्वीकार करती हूं।
 
उन्होंने कहा कि मेरी 15 साल की बेटी है और 10वीं की परीक्षा की तैयारी में जुटी हुई है जबकि बेटा 12वीं में है। मेरा मतलब है कि 2019 हममें से किसी के लिए आसान नहीं होगा।
 
उल्लेखनीय है कि स्मृति ईरानी 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से मैदान में उतरी थीं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस बार भी उन्हें अमेठी से राहुल के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है। 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments