Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

क्या है स्मृति ईरानी की कांग्रेस की महिला नेताओं को चुनौती?

Webdunia
बुधवार, 26 जुलाई 2023 (15:37 IST)
Smriti Irani news : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को राज्यसभा में कांग्रेस सांसद अमी याग्निक एवं अन्य महिला नेताओं को चुनौती दी कि वे राजस्थान, छत्तीसगढ़ एवं बिहार में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार एवं बलात्कार की घटनाओं पर बोलने का साहस दिखाएं?
 
अमी याग्निक ने प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्न पूछते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी से जानना चाहा कि वह और मंत्रिमंडल में उनकी महिला सहयोगी मणिपुर के मुद्दे पर कब बोलेंगी? इसके जवाब में स्मृति ने कहा कि वह इस बात पर घोर आपत्ति व्यक्त करती हैं।
 
उन्होंने कहा कि न केवल महिला मंत्रियों बल्कि महिला राजनीतिक नेताओं को भी मणिपुर के साथ ही छत्तीसगढ़, राजस्थान एवं बिहार में होने वाली घटनाओं पर भी ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने प्रश्न किया कि क्या वह (कांग्रेस सदस्य याग्निक) इन राज्यों में महिलाओं पर हुए अत्याचार की घटनाओं पर बोलने का माद्दा रखती है?
 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि क्या आपके भीतर माद्दा एवं साहस है कि आप छत्तीसगढ़ के बारे में बोलें? क्या आपमें साहस है कि आप राजस्थान के बारे में बोले? क्या आपमें साहस है कि आप बिहार के बारे में बोलें? क्या आपमें साहस है कि आप लाल डायरी के बारे में बोलें?
 
उन्होंने सवाल किया कि उनमें इस बारे में बात करने का साहस कब होगा कि एक कांग्रेस नेता के वहां जाने के बाद मणिपुर जलने लगा।
 
उन्होंने कांग्रेस सदस्य को नसीहत दी कि यदि वह इन घटनाओं पर नहीं बोल सकतीं तो उन्हें केंद्र की महिला मंत्रियों पर अनावश्यक दबाव नहीं बनाना चाहिए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

क्‍या है Cyclone Dana, क्‍या है इसका अर्थ और किसने रखा ये नाम?

मां जिंदा हो जाएगी इस उम्‍मीद में सड़कर कंकाल बनी लाश की पूजा कर रहा था बेटा, ये कहानी सुनकर रूह कांप जाएगी

प्रियंका गांधी के रोड शो की भीड़ असली या फर्जी? भाजपा उम्मीदवार नव्या ने लगाया सनसनीखेज आरोप

बुधनी और विजयपुर उपचुनाव में बागी और भितरघात भाजपा और कांग्रेस की बड़ी चुनौती

एक और प्रवासी श्रमिक को गोली मारी, प्रवासियों व कश्मीरी पंडितों में दहशत का माहौल

આગળનો લેખ
Show comments