Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बढ़ती हुई दाढ़ी का GDP से क्या संबंध है?

Webdunia
बुधवार, 3 मार्च 2021 (19:13 IST)
भले ही यह सवाल बचकाना हो सकता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बढ़ती हुई दाढ़ी का GDP से क्या संबंध है? लेकिन सवाल तो सवाल है। दरअसल, कांग्रेस नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री शशि थरूर ने पीएम की बढ़ती हुई दाढ़ी की तुलना भारत की गिरती हुई अर्थव्यवस्था से की है। 
 
शशि थरूर ने ट्‍विटर पर एक मीम साझा किया है। इसमें प्रधानमंत्री फोटो के साथ एक ग्राफ भी साझा किया है। उन्होंने ग्राफ में गिरती हुई जीडीपी के आंकड़े दिखाए गए हैं, जबकि दूसरी तस्वीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है।
<

This is what is meant by a "graphic illustration"! pic.twitter.com/QYyA2lN2W0

— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) March 2, 2021 >
मीम में बताया गया है कि जैसे-जैसे देश की GDP गिर रही है, प्रधानमंत्री की दाढ़ी की लंबाई बढ़ती जा रही है। कांग्रेस सांसद थरूर ने इसे करते हुए कैप्शन दिया है, इसे कहते हैं ग्राफिक इलेस्ट्रेशन के मायने।
 
ट्‍विटर ने जहां कुछ लोगों ने शशि थरूर का समर्थन किया, वहीं कुछ लोगों ने थरूर से ही सुनंदा पुष्कर से जुड़े सवाल भी पूछ लिए। 
 
पद्मजा ने लिखा- पीएम मोदी का मजाक उड़ाने के लिए आपने जो ग्राफ चुना वह गलत चित्रण है। यह महामारी के दौरान एक बड़ी डुबकी नहीं दिखाता। कांग्रेस को मोदीजी से रचनात्मक कौशल सीखने की जरूरत है। एक व्यक्ति ने लिखा- ऐसा लगता है कि अब शशि थरूर के पास कोई काम नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

चक्रवाती तूफान दाना की दहशत, 5 घंटे रहेंगे सबसे खतरनाक, सैकड़ों फ्लाइट और ट्रेनें रद्द

नशे का सौदा करने पहुचीं पूर्व विधायक सत्कार कौर, रंगे हाथों पकड़ी गईं, कांग्रेस की विधायक थीं, बाद में ज्‍वॉइन की बीजेपी

प्रियंका गांधी पर भाजपा का निशाना, पति वाड्रा की संपत्ति पर भी उठाए सवाल

वीडी शर्मा के बाद अब किसे मिलेगी मध्यप्रदेश भाजपा की कमान?

CM एकनाथ शिंदे के खिलाफ उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, केदार दिघे को दिया कोपरी पाचपाखड़ी टिकट

આગળનો લેખ
Show comments