Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल की कीमतों में आई तेज गिरावट, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं ईंधन के दाम

Webdunia
बुधवार, 25 जनवरी 2023 (09:05 IST)
नई दिल्‍ली। कच्‍चे तेल की कीमतों में बुधवार सुबह वैश्विक बाजार में तेज गिरावट आई है और यह 24 घंटे में करीब 2 डॉलर प्रति बैरल कम हो गया है। इसका असर पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी दिखा है और आज कई शहरों में तेल के दाम बदल गए हैं। हालांकि देश के प्रमुख 4 महानगरों में ईधन कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है।
 
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार हरियाणा के गुरुग्राम में आज सुबह पेट्रोल 7 पैसे सस्‍ता होकर 96.92 रुपए लीटर रहा जबकि डीजल 7 पैसे गिरकर 89.796 रुपए लीटर के भाव बिक रहा है। राजस्‍थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल 4 पैसे चढ़कर 108.48 रुपए लीटर जबकि डीजल 4 पैसे बढ़कर 93.72 रुपए लीटर हो गया है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल का दाम 56 पैसे सस्‍ता हुआ और 107.24 रुपए लीटर हो गया, जबकि डीजल 52 पैसे गिरकर 94.04 रुपए लीटर पर आ गया है।
 
कच्‍चे तेल के दामों में पिछले 24 घंटों के दौरान तेजी देखने को मिली है।। कच्‍चे तेल का भाव करीब 2 डॉलर बढ़कर 86.37 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव भी बड़ी गिरावट के साथ 80.25 डॉलर डॉलर प्रति बैरल हो गया है।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments