Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

तिहाड़ जेल में टीवी देखने के विवाद को लेकर कैदी पर किया धारदार हमला

तिहाड़ जेल में टीवी देखने के विवाद को लेकर कैदी पर किया धारदार हमला
, गुरुवार, 21 जुलाई 2022 (12:30 IST)
नई दिल्ली। तिहाड़ जेल में टीवी देखने को लेकर हुई बहस के बाद एक कैदी पर 2 अन्य कैदियों ने हमला कर दिया। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी देते बताया कि घटना कारागार नंबर 5 में बुधवार को हुई। कारागार के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार झड़प उस बैरक में हुई, जहां 18 से 21 साल की उम्र के अपराधी बंद हैं।
 
झड़प के दौरान 2 कैदियों ने एक अन्य कैदी पर किसी धारदार वस्तु से हमला कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि घायल कैदी के चेहरे पर चोट आई है। उसे इलाज के लिए दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल ले जाया गया, जहां से उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सोनिया के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन, कहा- ‘विपक्ष मुक्त भारत’ चाहते हैं मोदी और शाह