Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Weather Update : देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड

Webdunia
रविवार, 25 दिसंबर 2022 (23:13 IST)
नई दिल्ली। पारा के कई डिग्री गिरने के कारण कड़ाके की ठंड ने उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के हिस्सों को अपने आगोश में लिया है और इस क्षेत्र के शहरों और कस्बों में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा।
 
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। सफदरजंग स्थित मौसम कार्यालय के मुताबिक रिज क्षेत्र में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस कम 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे यह राजधानी का सबसे ठंडा स्थान बन गया।
 
दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम और इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है।
 
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। पंजाब में बठिंडा का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अमृतसर में चार डिग्री सेल्सियस तापमान रहा जबकि पंजाब के औद्योगिक केंद्र लुधियाना में तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पठानकोट, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 6, 4.6 और 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
पंजाब और हरियाणा की साझा राजधानी केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.2, 5.8, 5.3 और 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
मौसम कार्यालय की ओर से कहा गया कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और इससे सटे पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिम राजस्थान के अधिकांश केंद्रों में 24 घंटों के तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई। मौसम कार्यालय ने कहा कि अगले दो दिनों तक शीत दिवस, शीत लहर की स्थिति रहने और उसके बाद कम होने की उम्मीद है।
 
पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में 27 दिसंबर तक घना कोहरा छाए रहने और उसके बाद इसके कम होने की संभावना है। मौसम कार्यालय ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट हिमपात का पूर्वानुमान जताया है।

एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के 29 दिसंबर की रात को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में आने की संभावना है, जिसके तहत इस क्षेत्र में छिटपुट बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। भाषा

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर NIA का शिकंजा, अनमोल पर रखा 20 लाख का इनाम

cyclone dana live : CM मोहन माझी बोले, शून्य मानवीय क्षति का मिशन सफल

cyclone dana से जनजीवन प्रभावित, 500 से ज्यादा ट्रेनों और 300 उड़ानों पर पड़ा असर

जर्मनी का आधा मंत्रिमंडल इस समय भारत में

weather update : चक्रवात दाना का कहर, 3 राज्यों में भारी बारिश

આગળનો લેખ
Show comments