Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

लद्दाख में LAC पर 3 महीनों में दूसरी बार चीनी सैनिक पकड़ा गया

सुरेश एस डुग्गर
शनिवार, 9 जनवरी 2021 (15:48 IST)
जम्मू। लद्दाख में एलएसी पर भारतीय सैनिको ने एक चीनी सैनिक को पकड़ा है। 3 महीनों के भीतर लद्दाख सेक्टर में यह दूसरी बार है कि चीनी सैनिक को पकड़ा गया है। अधिकारियों ने बताया कि 8 जनवरी की सुबह पैंगांग झील के दक्षिण में यह चीनी सैनिक एलएसी को पार करके भारतीय सीमा में आ गया था। वहां पर तैनात भारतीय सैनिको ने इस चीनी सैनिक को गिरफ्तार कर लिया।
 
चीनी सैनिक ने पूछताछ में बताया कि वह रास्ता भटक कर भारत की सीमा में प्रवेश कर गया था। तभी वहां तैनात भारतीय सैनिकों से इसे पकड़ लिया। पीएलए के पकड़े गए सैनिक के साथ तय प्रक्रियाओं के मुताबिक व्यवहार किया जा रहा है, इस बात की जांच की जा रही है कि किन परिस्थितियों में उसने एलएसी पार किया।
 
पिछले एक साल में ये दूसरी बार है जब कोई चीनी सैनिक पकड़ा गया है। पीएलए के पकड़े गए सैनिक के साथ तय प्रक्रियाओं के मुताबिक व्यवहार किया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि चीनी सैनिक को रेजांग ला हाइट इलाके में पकड़ा गया है।

चीन को बता दिया गया है कि उनका सैनिक हमारे कब्जे में है। दोनों सेनाएं एक दूसरे के संपर्क में हैं। इस सैनिक के साथ निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है। जिन हालात में चीनी सैनिक एलएसी पार करके भारतीय सीमा में दाखिल हुआ इसकी भी जांच की जा रही है।
 
इससे पहले भी पिछले साल 19 अक्तूबर को एक चीनी सैनिक को लद्दाख के दमचोक में पकड़ा गया था और बाद में उसे रिहा कर दिया गया था।
 
एलएसी पर पिछले साल मई के पहले हफ्ते से भारत और चीन के लाखों सैनिक आमने सामने है। सरहद पर हालात काफी तनावपूर्ण है। यही वजह है कड़ाके की ठंड में भी सीमा पर दोनो ओर से सैनिकों का जबरदस्त जमावड़ा है। एलएसी पर तापमान शून्य से 35 डिग्री नीचे है।

भारत और चीन के बीच करीब 9 महीनों से लद्दाख में एलएसी पर तनाव बना हुआ है। जून में दोनों देशों की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प भी हुई थी, जिसमें भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए थे तो चीन को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा था। भारतीय क्षेत्र में सड़कों और पुलों के निर्माण से बौखलाए ड्रैगन ने सीमा पर सैनिकों का जमावड़ा बढ़ा दिया था। कई दौर की बातचीत के बाद भी सेनाएं पीछे नहीं हटी हैं।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments