Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

झारखंड में INDIA गठबंधन में सीटों का बंटवारा, 70 सीटों पर झामुमो और कांग्रेस, राजद ने जताई नाराजगी

Webdunia
शनिवार, 19 अक्टूबर 2024 (18:03 IST)
Seat sharing in India alliance in Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ आगामी विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ेगा और कांग्रेस तथा झामुमो 81 में से 70 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे। सोरेन ने कहा कि शेष 11 सीटों के लिए गठबंधन सहयोगियों राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और वाम दलों के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत जारी है। हालांकि राजद ने इस बंटवारे पर असहति व्यक्त की है। 
 
झारखंड में विधानसभा चुनाव 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में होंगे। मतगणना 23 नवंबर को की जाएगी। सोरेन ने यहां गठबंधन सहयोगियों के साथ बैठक के बाद कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) झारखंड विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ेगा। सहयोगियों के साथ सीट-बंटवारे को लेकर बातचीत के दौरान यह निर्णय लिया गया है कि कांग्रेस और झामुमो राज्य विधानसभा की 81 में से 70 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे।
 
उन्होंने कहा कि सहयोगियों के साथ विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है और उम्मीदवारों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। सोरेन ने कहा कि झामुमो नीत गठबंधन को अपने विकास कार्यों के बलबूते राज्य में सत्ता बरकरार रखने का भरोसा है।
 
राजद ने जताई असहमति : इस बीच, झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले ‘इंडिया’ गठबंधन के साझेदारों के बीच दरार खुलकर सामने आ गयी है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस द्वारा विधानसभा की 81 में से 70 सीट पर लड़ने की घोषणा को लेकर निराशा जताई।
 
राजद ने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन के दोनों घटकों द्वारा सीट समझौते की घोषणा ‘एकतरफा’ है। पार्टी ने स्पष्ट कि किया कि ‘‘उसने सभी विकल्प खुले रखे हैं। राजद के प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने कहा कि हम हमें दी गई सीटों पर अपनी निराशा व्यक्त करते हैं। यह फैसला एकतरफा है।
 
झा ने कहा कि हमसे विचार-विमर्श नहीं किया गया। हमारे समक्ष सभी विकल्प खुले हैं। उन्होंने कहा कि राजद ने झारखंड में कम से कम 15 से 18 सीट की पहचान की है, जहां पर वह अकेले अपने दम पर भाजपा को मात दे सकता है। पिछले विधानसभा चुनाव में राजद ने 7 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से 5 पर वह दूसरे स्थान पर रही थी।
 
राजग में हुआ बंटवारा : उधर, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने शुक्रवार को अपने सहयोगियों के बीच सीट-बंटवारे का ‘फॉर्मूला’ घोषित कर दिया था। भाजपा 68, आजसू पार्टी 10, जद (यू) 2 और लोजपा (रामविलास) एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। झारखंड के 43 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू हो गई, जो 25 अक्टूबर तक जारी रहेगी। इन क्षेत्रों में पहले चरण में 13 नवंबर को मतदान होना है।
 
झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 2019 में झारखंड विधानसभा में 47 सीट पर जीत दर्ज की थी, जिनमें झामुमो की 30 और कांग्रेस की 16 सीट शामिल थीं। भाजपा ने 25 सीट पर जीत दर्ज की थी। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

Pakistan : त्यौहारों से पहले हिंदू और सिख परिवारों को मिलेगी नकद राशि, पंजाब प्रांत की सरकार ने किया ऐलान

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

उत्तराखंड में केदारनाथ उपचुनाव की अधिसूचना जारी

Canada : ओवन के अंदर मृत मिली महिला, स्‍टोर में करती थी काम, जांच में जुटी पुलिस

આગળનો લેખ
Show comments