Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भाजपा नेता का कटाक्ष, मंदबुद्धि हैं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

भाजपा नेता का कटाक्ष, मंदबुद्धि हैं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
, शनिवार, 23 जून 2018 (13:29 IST)
भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय ने परोक्ष रूप से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंदबुद्धि कहकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। 
 
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा नेता सरोज पांडेय ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिस तरह से बोलते हैं और जिस तरह का व्यवहार करते है उससे मुझे आश्चर्य होता है। 
 
उन्होंने कहा कि सीखने की भी एक उम्र होती है। यदि कोई इंसान 40 साल की उम्र के बाद सीखता है तो उसे समझदार नहीं कहा जा सकता। ऐसे इंसान को मंदबुद्धि ही कहा जा सकता है।
 
ऐसा माना जा रहा है कि सरोज पांडेय के इस बयान पर विवाद होना तय है, लेकिन कांग्रेस की ओर अभी इस पर कोई बयान नहीं आया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सेहत बनाने के लिए पिया लौकी का जूस, पीते ही शरीर में फैला जहर, ब्रेन हेमरेज से महिला की मौत..