Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

NCP छोड़ने वालों के खिलाफ छापामार युद्ध रणनीति का उपयोग कर रहे शरद पवार : संजय राउत

Webdunia
शनिवार, 26 अगस्त 2023 (17:59 IST)
Maharashtra Politics : शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार अपनी पार्टी छोड़ने वालों से लड़ने के लिए छापामार युद्ध रणनीति का उपयोग कर रहे हैं। राउत ने कहा कि उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के साथ युद्ध के मैदान में युद्ध लड़ रही है।
 
उन्होंने कहा, शरद पवार और उनके सहयोगियों ने पार्टी छोड़ने वालों से लड़ने के लिए छापामार युद्ध रणनीति का चयन किया है। अजित पवार और राकांपा के आठ विधायक दो जुलाई को महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए थे, जिससे शरद पवार द्वारा स्थापित पार्टी में विभाजन हो गया था।
 
राकांपा में कोई फूट नहीं होने और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार पार्टी के नेता होने का दावा करने के कुछ घंटे बाद शरद पवार ने शुक्रवार को दावा किया था कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। इस टिप्पणी के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई थी।
 
राउत ने कहा, शरद पवार कभी भी भाजपा के साथ नहीं जाएंगे। वह महा विकास आघाड़ी और ‘इंडिया’ गठबंधन के एक महत्वपूर्ण नेता हैं। राउत के अनुसार इसका मतलब यह नहीं है कि वह दो नावों की सवारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शरद पवार के बारे में किसी को कोई भ्रम नहीं है।
 
राउत ने यह भी कहा कि इस तथ्य से इनकार नहीं किया जा सकता कि शिवसेना और राकांपा दोनों को विभाजन का सामना करना पड़ा है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

एक और प्रवासी श्रमिक को गोली मारी, प्रवासियों व कश्मीरी पंडितों में दहशत का माहौल

ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे पर हादसा, कार नाले में गिरी, मां-बेटे सहित 5 की मौत

जम्मू कश्मीर में फिर मजदूर पर फायरिंग, क्यों निशाने पर हैं दूसरे राज्य के लोग?

मणिपुर में 11 साल की लड़की से छेड़छाड़ के बाद तनाव, तुइबोंग में कर्फ्यू के बीच हिंसा

भयावह हुआ दाना तूफान, एयरपोर्ट, स्कूल बंद, 190 ट्रेनें रद्द, 10 लाख लोगों को निकाला गया

આગળનો લેખ
Show comments