Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

संदेशखाली मामले में ममता सरकार को बड़ा झटका, CBI करेगी ED पर हमले की जांच

Webdunia
मंगलवार, 5 मार्च 2024 (16:00 IST)
Sandesh Khali news in hindi : कलकत्ता हाईकोर्ट ने संदेशखाली में ईडी अधिकारियों पर हमले की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया। अदालत ने बंगाल पुलिस को शाहजहां शेख को सीबीआई को सौंपने कहा। इस फैसले को पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के लिए बड़ा फैसला माना जा रहा है।

ALSO READ: पीएम मोदी बोले, संदेशखाली में महिलाओं पर अत्याचार हुआ, ममता ने शाहजहां को बचाने का प्रयास किया
उल्लेखनीय है कि 5 जनवरी को संदेशखाली में तृणमूल कांग्रेस नेता शेख शाहजहां के घर छापा मारने गई प्रवर्तन निदेशालय की टीम पर हमला हो गया। हमले पर काफी बवाल मचा।
 
55 दिन बाद संदेश खाली के गुनाहगार शाहजहां शेख को बंगाल पुलिस ने 29 फरवरी को उत्तर 24 परगना से गिरफ्तार किया था। उस पर महिलाओं के यौन शोषण और जमीन कब्जाने के भी आरोप है।
 
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (दक्षिण बंगाल) सुप्रतिम सरकार ने कहा था कि शेख को उत्तर 24 परगना जिले के सुंदरवन के बाहरी इलाके में संदेशखाली से लगभग 30 किमी दूर मिनाखान थाना क्षेत्र में एक घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि शेख कुछ साथियों के साथ उस घर में छिपा था।
 
उसे बशीरहाट कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उसे 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। फिलहाल इस मामले की जांच CID कर रही है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ