Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कांग्रेस की मुश्किल बढ़ाने वाले ओवरसीज Congress के अध्यक्ष सैम पित्रोदा का इस्तीफा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 8 मई 2024 (19:23 IST)
Sam Pitroda resigns from Indian Overseas Congress : सैम पित्रोदा ने बुधवार को ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उनके बयान को लेकर घमासान खड़ा हो गया था, जिसमें उन्होंने कहा है कि “पूर्व के लोग चीनी और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी नागरिकों जैसे दिखते हैं”। 
ALSO READ: क्‍या होता है विरासत टैक्‍स, क्‍यों सियासत में इसे लेकर उठा है बवाल?
कांग्रेस ने हालांकि पित्रोदा की टिप्पणियों से खुद को अलग करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य बताया था। इससे पहले पित्रोदा ने विरासत टैक्स को लेकर बयान दिया है। हालांकि कांग्रेस ने कहा था कि वह पित्रोदा के इन बयानों से खुद को ‘पूरी तरह से अलग’ करती है। 
ALSO READ: सैम पित्रोदा पर वित्तमंत्री सीतारमण ने साधा निशाना, नस्लवादी टिप्पणी पर दिया यह बयान...
भाजपा ने साधा निशाना : भाजपा ने पित्रोदा की ‘नस्ली’ टिप्पणियों को लेकर उन पर निशाना साधा और दावा किया कि इससे विपक्षी दल की ‘विभाजनकारी’ राजनीति बेनकाब हो गई है।
<

श्री सैम पित्रोदा ने अपनी मर्ज़ी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा देने का फ़ैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है।

Mr. Sam Pitroda has decided to step down as Chairman of the Indian Overseas Congress of his own accord. The Congress…

— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) May 8, 2024 >‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस’ के प्रमुख पित्रोदा ने एक पॉडकास्ट में कहा कि हम 75 साल से बहुत सुखद माहौल में रह रहे हैं, जहां कुछ लड़ाइयों को छोड़ दें तो लोग साथ रह सकते हैं।
ALSO READ: उत्तर भारत के लोग अंग्रेज जैसे, दक्षिण भारतीय अफ्रीकन जैसे, सैम पित्रोदा के बयान पर बवाल
क्या कहा था पित्रोदा ने : इस पोडकास्ट में पित्रोदा ने कहा कि हम भारत जैसे विविधता से भरे देश को एकजुट रख सकते हैं। जहां पूर्व के लोग चीनी जैसे लगते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर के लोग गोरों और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी जैसे लगते हैं। उन्होंने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, हम सभी बहन-भाई हैं। भारत में अलग-अलग क्षेत्र के लोगों के रीति-रिवाज, खान-पान, धर्म, भाषा अलग-अलग हैं, लेकिन भारत के लोग एक-दूसरे का सम्मान करते हैं।

विरासत टैक्स पर भी दिया था बयान : पिछले महीने सैम पित्रोदा ने विरासत कर (संपत्ति के बंटवारे) की वकालत की थी। उन्होंने कहा था कि अमेरिका में विरासत कर (TAX) लगता है। अगर किसी के पास 100 मिलियन डॉलर की संपत्ति है और जब वह मर जाता है तो वह केवल 45 फीसदी अपने बच्चों को ट्रांसफर कर सकता है। 
 
उन्होंने आगे कहा कि 55 फीसदी सरकार द्वारा हड़प लिया जाता है। यह एक दिलचस्प कानून है। यह कहता है कि आपने अपनी पीढ़ी में संपत्ति बनाई और अब आप जा रहे हैं, आपको अपनी संपत्ति जनता के लिए छोड़नी चाहिए- पूरी नहीं, आधी। ये जो निष्पक्ष कानून है मुझे अच्छा लगता है। सैम पित्रोदा के इस बयान भाजपा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। इनपुट एजेंसियां

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

सरकार भविष्य के लिए तैयार कौशल प्रशिक्षण देने को प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री मोदी

अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को निकाला, विशेष विमान से कराई वतन वापसी

बॉक्सर स्नेहा वर्मा ने इंदौर का नाम रोशन किया

આગળનો લેખ
Show comments