Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सचिन पायलट ने किया पहलवानों का समर्थन, कहा- निष्पक्ष जांच हो

Webdunia
शुक्रवार, 19 मई 2023 (17:16 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने शुक्रवार को कहा कि प्रदर्शनकारी पहलवानों की 'जायज मांग' जल्द से जल्द पूरी करके देश के कानून के दायरे में निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए।

ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक तथा एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट सहित प्रदर्शनकारी पहलवानों के समर्थन में पायलट सुबह जंतर मंतर पहुंचे थे। प्रदर्शनकारी पहलवान एक नाबालिग सहित महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के लिए भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

पायलट ने कहा, जो भी मेरी बात सुन रहे हैं उन से मेरा अनुरोध है कि खिलाड़ियों की सभी जायज मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए और देश के कानून और संविधान के तहत कार्रवाई की जाए। (संविधान में) इसका स्पष्ट उल्लेख है कैसे कार्रवाई की जानी चाहिए।

पहलवानों ने बृजभूषण की गिरफ्तारी के लिए 21 मई की समय सीमा तय की है। ऐसा न करने पर वे खापों और गांवों के वरिष्ठ जनों से मिलकर आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए रूपरेखा तय करेंगे। पायलट ने कहा, पिछले 26-27 दिनों से हमारे चोटी के खिलाड़ी पीड़ा झेल रहे हैं। वे अपने साथ हुए गलत काम के लिए कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। वे इतने दिनों से गुहार लगा रहे हैं और इंतजार कर रहे हैं ताकि उन्हें उचित सम्मान मिले। हम चाहते हैं कि उनकी आवाज सुनी जाए और उन्हें न्याय मिले।

उन्होंने कहा, पहलवान जो मांग कर रहे हैं हम उसकी निष्पक्ष जांच चाहते हैं। उन्होंने हमारा गौरव बढ़ाया है। कानून के दायरे में उनकी बात सुनी जानी चाहिए। अगर उन्हें न्याय देने में देरी हो रही है, तो हमें आत्मचिंतन करना चाहिए कि ऐसा क्यों हो रहा है और किसके दबाव में हो रहा है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ