Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

रूस नहीं करेगा भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता

रूस नहीं करेगा भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता
नई दिल्ली , शुक्रवार, 16 जून 2017 (09:55 IST)
नई दिल्ली। भारत तथा रूस ने पाकिस्तान के उस दावे को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने दोनों देशों के बीच मध्यस्थता करने की बात कही थी।
 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने इस्लमाबाद से आयी रिपोर्टों पर यहां प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भारत, पाकिस्तान के साथ सारे मुद्दे आतंक रहित महौल में द्विपक्षीय बातचीत से सुलझाना चाहता है और रूस भारत के इस स्थिति से पूरी तरह वाकिफ है। बागले ने कहा कि रूस ने भारत से मध्यस्थता की कोई पेशकश नहीं की है।
 
पाकिस्तान के विदेश विभाग के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने इस्लामाबाद में मीडिया ब्रीफिंग में कहा था, पाकिस्तान के साथ रूस की एक उच्च स्तरीय बैठक हुई और पड़ोसी देश ने भी दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए श्री पुतिन की ओर से मध्यस्थता की पेशकश का स्वागत किया है।
 
रूस के एक वरिष्ठ राजनयिक ने बताया कि पुतिन ने पाकिस्तान को मध्यस्थता करने की पेशकश नहीं की है। भारत-पाकिस्तान के मुद्दे पर रूस की स्थिति के बारे में आप सब को पता है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

अमेरिका बोला, उत्तर कोरिया के लिए धनशोधन कर रही है यह चीनी कंपनी...