Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

नागपुर में परंपरागत ढंग से मना संघ का स्थापना दिवस, संचलन भी निकला (देखिए फोटो)

नागपुर में परंपरागत ढंग से मना संघ का स्थापना दिवस, संचलन भी निकला (देखिए फोटो)
, शुक्रवार, 15 अक्टूबर 2021 (13:59 IST)
नागपुर। महाराष्‍ट्र में नागपुर के रेशिम बाग स्थित संघ मुख्यालय में राष्‍ट्रीय स्वयं संघ का 96वां स्थापना दिवस परंपरागत ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर संघ कार्यकर्ताओं ने संचलन भी निकाला।
webdunia
कोरोना संक्रमण को देखते हुए कार्यक्रम में करीब 200 लोग ही शामिल हुए। हालांकि इस बार कार्यक्रम मैदान में आयोजित किया गया और कार्यकर्ताओं का संचलन भी निकला।
webdunia
पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण पिछले वर्ष विजयादशमी उत्सव हाल में मनाया गया था। पथ संचलन नहीं निकाला गया था।
webdunia
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने शस्त्र पूजन करने के बाद स्वयंसेवकों को संबोधित किया। इसमें उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण, ड्रग्स, आतंकवाद समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखीं। कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में थे।
webdunia
1925 में विजयादशमी के दिन ही नागपुर में संघ की स्थापना हुई थी। तब से संघ कार्यकर्ता हर वर्ष इस दिन को स्थापना दिवस के रूप मेंमनाते हैं। इस अवसर पर संघ प्रमुख का भाषण भी होता है, जिसका सभी को इंतजार रहता है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

भाजपा नेता का टिकैत पर बड़ा आरोप, लखीमपुर में मॉब लिंचिंग को सही नहीं ठहराया होता तो सिंघु बॉर्डर पर नहीं होती हत्या