Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बीटिंग रिट्रीट : सशस्त्र बलों के बैंडों की 26 प्रस्तुतियों के साथ गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न

Webdunia
बुधवार, 29 जनवरी 2020 (23:16 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के विजय चौक पर सशस्त्र बलों और केंद्रीय तथा राज्य पुलिस के बैंडों की शानदार 26 प्रस्तुतियों के साथ बुधवार को गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न हो गया। इस दौरान कदमताल के साथ संगीत और भावपूर्ण शास्त्रीय प्रस्तुतियों ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
ALSO READ: गणतंत्र दिवस समारोह : क्या होती Beating Retreat Ceremony
'अभियान' से लेकर 'नृत्य सरिता' और 'गंगा-जमुना' जैसी भारतीय धुनों ने बीटिंग रिट्रीट समारोह में चार चांद लगा दिए। समारोह की शुरुआत वाहनों के काफिले के साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आयोजन स्थल पर पहुंचने के साथ हुई।
 
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, थलसेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे, वायुसेना अध्यक्ष एअर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया और नौसेना प्रमुख एडमिरल करमवीर सिंह भी इस अवसर पर मौजूद थे।
थलसेना, वायुसेना, नौसेना, राज्य पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के बैंडों ने 2 दर्जन से अधिक धुनें बजाईं। इनमें 'विजय भारत' सहित 25 धुनें भारतीय संगीतकारों ने तैयार की थीं। 'सारे जहां से अच्छा' की प्रस्तुति ने भी सबका मन मोह लिया।
 
जैसे ही रिट्रीट का बिगुल बजा, रायसीना हिल परिसर भव्य रंगों के प्रकाश से जगमगा उठा। इसके लिए पारंपरिक बल्बों की जगह एलईडी का इस्तेमाल किया गया। बीटिंग रिट्रीट हर वर्ष 29 जनवरी को आयोजित होता है। यह परंपरा सदियों पुरानी है, जब सूर्यास्त के समय सैनिक युद्ध रोक देते थे और अपने शिविरों में लौट जाते थे।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments