Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

दिल्ली के विजय चौक पर दिखी भारतीय संस्कृति और ताकत की झलक

दिल्ली के विजय चौक पर दिखी भारतीय संस्कृति और ताकत की झलक
, शनिवार, 29 जनवरी 2022 (17:29 IST)
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के विजय चौक पर शनिवार को बीटिंग रिट्रीट का आयोजन किया गया। यह समारोह गणतंत्र दिवस समारोह की औपचारिक समाप्ति का प्रतीक है। इस समारोह के मुख्‍य अतिथि राष्ट्रपति होते हैं। इस अवसर पर आकर्षक लेजर शो का भी आयोजन किया। 
webdunia
बीटिंग रिट्रीट के साथ 24 जनवरी से शुरू करीब एक सप्ताह के गणतंत्र दिवस समारोह का समापन होता है। हालांकि, सरकार ने इस बार से 23 जनवरी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती से ही गणतंत्र दिवस समारोह शुरू करने का फैसला किया है। 

बीटिंग रिट्रीय के समारोह का मुख्य आकर्षण स्वतंत्रता के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में हुआ 1000 ड्रोन का 10 मिनट का शो है। यह ड्रोन शो स्टार्टअप ‘बोटलैब डायनेमिक्स’ द्वारा आयोजित किया गया है और आईआईटी, दिल्ली और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा समर्थित है।
webdunia
ड्रोन शो के माध्यम से दुनिया और भारत का नक्शा दर्शाया गया। बाद में युद्ध स्मारक की अमर जवान ज्योति, गांधी जी, आजादी के 75 वर्ष का लोगो, मैक इन इंडिया का शेर दिखाया गया। 
 
‘बीटिंग रिट्रीट’ सदियों पुरानी सैन्य परंपरा है, जो कि उन दिनों से चली आ रही है जब जब सूर्यास्त के समय सैनिक युद्ध छोड़कर अपनी बैरकों (आश्रय स्थल) में लौट जाते थे। 
 
हालांकि इस बार महात्मा गांधी के पसंदीदा ईसाई स्तुति गीतों में से एक ‘अबाइड विद मी’ धुन को इस बार हटा दिया गया। स्कॉटलैंड के एंग्लिकन कवि हेनरी फ्रांसिस लाइट द्वारा 1847 में लिखित इस गीत की धुन 1950 से ‘बीटिंग रिट्रीट’ समारोह का हिस्सा रहा है।
webdunia

विजय चौक पर प्रधानमंत्री मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अगवानी की। इस मौके पर बैंडों की आकर्षक धुनों पर सैनिकों ने आकर्षक परेड प्रस्तुत की। 
webdunia
इस अवसर पर सेना ने बैंड की 26 धुनों पर आकर्षक प्रस्तुति दी। 
 
यातायात रोका गया : रिट्रीट के मद्देनजर पुलिस की ओर से जारी परामर्श के अनुसार विजय चौक के आस-पास के इलाकों में शनिवार को अपराह्न दो बजे से रात साढ़े नौ बजे तक यातायात संबंधी प्रतिबंध लागू रहेंगे। विजय चौक यातायात के लिए बंद रहेगा जबकि सुनहरी मस्जिद गोल चक्कर और कृषि भवन गोल चक्कर के बीच रफी मार्ग पर यातायात की अनुमति नहीं होगी।
webdunia
रायसीना रोड पर कृषि भवन गोल चक्कर से विजय चौक की ओर, दाराशिकोह रोड चौराहे से आगे, कृष्णा मेनन मार्ग गोल चक्कर और सुनहरी मस्जिद गोल चक्कर से विजय चौक की ओर यातायात की अनुमति नहीं होगी। दिल्ली पुलिस के परामर्श के मुताबिक विजय चौक और 'सी' हैक्सागन के बीच राजपथ पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। उद्योग भवन और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार शनिवार को शाम साढ़े छह बजे तक बंद रहेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

यहां हुई काली बर्फबारी, लोग रह गए हैरान...