Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Weather Update: राजधानी दिल्ली में गर्मी से राहत, बुधवार को चल सकती है धूलभरी आंधी

Webdunia
मंगलवार, 3 मई 2022 (22:22 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि मौसम विभाग ने 4 मई, बुधवार को धूलभरी आंधी या तूफान की भविष्यवाणी की थी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार शाम के समय हवा में आर्द्रता का स्तर 43 प्रतिशत दर्ज किया गया।

ALSO READ: मौसम वैज्ञानिकों की चेतावनी, आने वाले दशकों में गर्मी इंसान के बर्दाश्त परे होगी
 
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिसमें आंशिक रूप से बादल छाए रहने और 4 मई को गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान वर्ष के इस समय के अनुसार सामान्य से 2 डिग्री अधिक 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ALSO READ: अप्रैल में 122 साल की सबसे प्रचंड गर्मी झेली, मई में भी राहत के आसार नहीं : आईएमडी
 
दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला में तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 12 साल में अप्रैल महीने में सर्वाधिक तापमान था। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण राजधानी से पुरवाई हवाएं चलने से रविवार को तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बुधवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान के क्रमश: 27 डिग्री सेल्सियस और 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करने वाले एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण राष्ट्रीय राजधानी में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

ALSO READ: जम्मू-कश्मीर में बरपा गर्मी का कहर, 6 से 8 घंटे की बिजली कटौती से जीना हुआ मुहाल
 
एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि 4 और 5 मई को एक और पश्चिमी विक्षोभ का पूर्वानुमान है। शहर में कम से कम 2 से 3 दिनों तक लू चलने की संभावना नहीं है। तापमान के 6 मई तक 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में शाम को 7 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 'खराब श्रेणी' में दर्ज किया गया। 0 से 50 के बीच एक्यूआई 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

सचिन सावंत का कांग्रेस को झटका, क्यों नहीं लड़ना चाहते अंधेरी पश्चिम से चुनाव?

उत्तराखंड लोअर पीसीएस परीक्षा का पाठ्यक्रम बदला, 2 नए पेपर जुड़े

जम्मू कश्मीर में 10 महीनों में 52 आतंकी ढेर, जुलाई में सबसे ज्यादा आतंकी हमले

अमित शाह ने बताया, बंगाल में कैसे स्थापित होगी शांति?

बांद्रा में भगदड़ पर भड़के संजय राउत, रेल मंत्री को बताया हादसे का जिम्मेदार

આગળનો લેખ
Show comments