Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

एलजी ने राष्ट्रपति से की आतिशी और सौरभ को मंत्री बनाने की सिफारिश

Webdunia
गुरुवार, 2 मार्च 2023 (12:05 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने कैबिनेट में मंत्रियों के तौर पर नियुक्ति के लिए आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक आतिशी मार्लेना और सौरभ भारद्वाज के नामों की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सिफारिश की है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। ठीक 1 दिन पहले 28 फरवरी को राष्ट्रपति को सिसोदिया और जैन का इस्तीफा भेजा गया था।
 
उन्होंने बताया कि आतिशी और भारद्वाज की नियुक्ति तभी प्रभावी होगी, जब राष्ट्रपति मनीष सिसोदिया एवं सत्येन्द्र जैन के इस्तीफे स्वीकार कर लेंगी। सिसोदिया और जैन के इस्तीफे के बाद कैबिनेट में 2 पद खाली हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कैबिनेट मंत्रियों के तौर पर आतिशी और भारद्वाज के नाम की सिफारिश की है।
 
राजनिवास के एक अधिकारी ने कहा कि 1 मार्च को मुख्यमंत्री द्वारा आतिशी मार्लेना और सौरभ भारद्वाज को मंत्रियों के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश मिलने पर उपराज्यपाल ने उसी दिन राष्ट्रपति को इसकी सिफारिश की। चूंकि दिल्ली में कभी भी केवल 6 मंत्री हो सकते हैं इसलिए उनकी नियुक्ति तभी प्रभावी होगी जब राष्ट्रपति द्वारा मनीष सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया जाएगा। ठीक 1 दिन पहले 28 फरवरी को राष्ट्रपति को सिसोदिया और जैन का इस्तीफा भेजा गया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments