Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

'सीता मैया का चीरहरण...', Congress प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला की फिसली जुबान, BJP ने कहा- हिन्दुओं से इतनी नफरत क्यों?

Webdunia
गुरुवार, 9 जून 2022 (20:02 IST)
जयपुर। भाजपा ने गुरुवार को कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला पर निशाना साधते हुए उन पर उदयपुर में एक टिप्पणी के जरिए देवी सीता का अपमान करने का आरोप लगाया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सुरजेवाला का एक वीडियो शेयर किया।

इसमें सुरजेवाला ने चीरहरण के संदर्भ में द्रोपदी की जगह देवी सीता का जिक्र किया है। राज्यवर्धन सिंह ने पूछा, ‘‘कांग्रेस को हिंदुओं से इतनी घृणा क्यों है?’’सुरजेवाला ने उदयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बहुमत जीतेगा, प्रजातंत्र जीतेगा, संविधान जीतेगा, कानून जीतेगा, नैतिकता जीतेगी और झूठ का आवरण पहने जो लोग.. जैसे एक समय में सीता मैया का चीरहरण हुआ था.. वह प्रजातंत्र का चीरहरण करना चाहते हैं.. वो लोग हारेंगे.. बेनकाब होंगे। सुरजेवाला ने द्रोपदी का चीरहरण करने के बजाय भगवान राम की पत्नी सीता का नाम ले लिया। 
 
 
निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे मीडिया कारोबारी सुभाष चंद्रा पर निशाना साधते हुए सुरजेवाला ने कहा कि ‘जो लोग धनबल, सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग के दम पर राजस्थान में आए हैं उनकी हार होगी।’राज्यसभा की चार सीटों पर शुक्रवार को चुनाव होगा।

कांग्रेस ने तीन उम्मीदवार रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी को चुनाव मैदान में उतारा है, वहीं भाजपा ने पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाड़ी को उम्मीदवार बनाया है। मीडिया कारोबारी सुभाष चंद्रा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं और उन्हें भाजपा और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) का समर्थन प्राप्त है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह ने बताया, बंगाल में कैसे स्थापित होगी शांति?

बांद्रा में भगदड़ पर भड़के संजय राउत, रेल मंत्री को बताया हादसे का जिम्मेदार

बरेली में 4 वर्ष की बच्‍ची की हत्या, ताई और तांत्रिक गिरफ्तार

श्रीश्री रविशंकर को फीजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

ट्रंप को सता रहा है तीसरे विश्व युद्ध का खतरा, कमला हैरिस पर किया बड़ा हमला

આગળનો લેખ
Show comments