Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भाजपा के संगठन में बदलाव, 13 साल बाद रामलाल को वापस RSS में भेजा

भाजपा के संगठन में बदलाव, 13 साल बाद रामलाल को वापस RSS में भेजा
, शनिवार, 13 जुलाई 2019 (19:35 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन में एक बड़ा बदलाव हुआ है। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) रामलाल को इस पद से हटाकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में वापस ले लिया गया है। आरएसएस में रामलाल को अखिल भारतीय सहसंपर्क प्रमुख की नई जिम्मेदारी दी गई है। रामलाल की भाजपा से संघ में वापसी हुई है।
 
रामलाल भाजपा में संगठन मंत्री का दायित्व संभाल रहे थे। चर्चा है कि वी. सतीश को भाजपा में संगठन मंत्री बनाया जा सकता है। वी. सतीश अभी भाजपा में राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव हैं।
 
भाजपा में एक प्रमुख रणनीतिकार के रूप में रामलाल संघ एवं पार्टी के बीच की कड़ी थे। उन्हें भाजपा की हर बड़ी बैठक में देखा जाता था। इसके अलावा आरएसएस में गोपाल आर्य को पर्यावरण गतिविधियों का राष्ट्रीय समन्वयक बनाया गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

उमर अब्दुल्ला ने उड़ाई संसद में स्वच्छता अभियान की खिल्ली उड़ाई, कहा- यह सबसे साफ-सुथरी जगह