Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

राममोहन नायडू सबसे युवा मंत्री, जीतन राम मांझी सबसे उम्रदराज

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 10 जून 2024 (21:17 IST)
Narendra Modi Cabinet: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नई मंत्रिपरिषद में 36 साल के के. राममोहन नायडू सबसे कम उम्र के मंत्री हैं जबकि 79 वर्षीय जीतन राम मांझी शपथ लेने वाले सर्वाधिक उम्रदराज मंत्री हैं। तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के श्रीकाकुलम से सांसद नायडू ने नई केंद्रीय मंत्रिपरिषद में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। नायडू को नागरिक उड्‍डयन जैसा महत्वपूर्ण मंत्रालय दिया राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
 
वहीं, एक अन्य युवा मंत्री महाराष्ट्र से सांसद रक्षा खडसे (37) हैं। उन्होंने महाराष्ट्र की रावेर लोकसभा सीट से जीत हासिल की। मांझी ने मोदी 3.0 सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। मांझी को एमएसएमई मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है। वह बिहार के 23वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संस्थापक अध्यक्ष हैं। ALSO READ: MP : शिवराज को कृषि, ज्योतिरादित्य को दूरसंचार, सावित्रि ठाकुर को महिला एवं बाल विकास
 
इससे पहले, मांझी ने बिहार में नीतीश कुमार की मंत्रिपरिषद में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री के रूप में कार्य किया था। 2024 के आम चुनाव में उन्होंने गया सीट से जीत हासिल की। कुछ अन्य युवा मंत्रियों में चिराग पासवान और जयंत चौधरी शामिल हैं। पासवान को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री बनाया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 71 मंत्रियों के साथ रविवार को शपथ ली थी। ALSO READ: Modi Cabinet : मोदी मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला
 
इनके मंत्रालय यथावत : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सभी नवनियुक्त मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया। उन्होंने अपनी नयी मंत्रिपरिषद में वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री, अमित शाह को गृह मंत्री, निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्री और एस जयशंकर को विदेश मंत्री के पद पर बरकरार रखा है। ALSO READ: नरेन्द्र मोदी की बड़ी टीम, चुनौतियां भी कम नहीं, रूठने-मनाने का दौर भी शुरू
 
केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल किए गए नए मंत्रियों में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि और किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास विभाग, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा को स्वास्थ्य के साथ ही रसायन व उर्वरक विभाग और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा विभाग दिया गया है।
 
नितिन गडकरी सड़क परिवहन मंत्री, जबकि धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री बने रहेंगे। किरेन रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय से संसदीय कार्य मंत्रालय में स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि अर्जुन राम मेघवाल कानून मंत्री बने रहेंगे। सर्बानंद सोनोवाल पोत परिवहन मंत्रालय का जिम्मा संभालते रहेंगे।
 
कुमारस्वामी को भारी उद्योग : कैबिनेट मंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के नेता एचडी कुमारस्वामी को भारी उद्योग और इस्पात मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है। वहीं, जद (यू) के वरिष्ठ नेता ललन सिंह को पंचायती राज और मत्स्यपालन, पशुपालन एवं दुग्ध मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री बनाया गया है।
 
पीयूष गोयल वाणिज्य और उद्योग मंत्री बने रहेंगे। कैबिनेट मंत्री अश्विनी वैष्णव नए सूचना और प्रसारण मंत्री होंगे। इसके साथ ही वह रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी भी संभालते रहेंगे। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह ने बताया, बंगाल में कैसे स्थापित होगी शांति?

बांद्रा में भगदड़ पर भड़के संजय राउत, रेल मंत्री को बताया हादसे का जिम्मेदार

बरेली में 4 वर्ष की बच्‍ची की हत्या, ताई और तांत्रिक गिरफ्तार

श्रीश्री रविशंकर को फीजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

ट्रंप को सता रहा है तीसरे विश्व युद्ध का खतरा, कमला हैरिस पर किया बड़ा हमला

આગળનો લેખ
Show comments