Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भाजपा जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन जारी रखने के पक्ष में : राम माधव

Webdunia
शनिवार, 7 जुलाई 2018 (14:20 IST)
नई दिल्ली। भाजपा महासचिव राम माधव ने शनिवार को उन खबरों को खारिज कर दिया कि उनकी पार्टी जम्मू कश्मीर में पीडीपी के बागी विधायकों के साथ मिलकर सरकार बनाने का प्रयास कर रही है और कहा कि वह राज्य में शांति, प्रशासन और विकास के लिए राज्यपाल शासन जारी रखने के पक्ष में है।


उनकी यह टिप्पणी टि्वटर पर तब आई, जब राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने एक खबर ट्वीट की थी, जिसमें दावा किया गया था कि पीडीपी विधायकों का एक बड़ा धड़ा भाजपा आलाकमान के संपर्क में है और भगवा दल राज्य में सरकार बनाने की कोशिश में है।

अब्दुल्ला ने ट्वीट में भाजपा नेताओं को टैग करते हुए कहा, राम माधव के दावे के विपरीत, प्रदेश भाजपा इकाई ने पीडीपी को तोड़ने के प्रयास पार्टी द्वारा किए जाने की बात स्वीकार की है। ऐसा लगता है कि किसी भी कीमत पर सत्ता दिशानिर्देशक सिद्धांत हैं।

राज्य के लिए भाजपा के प्रभारी नेता माधव ने कहा, सही नहीं है। मैं निश्चित रूप से राज्य इकाई से इस मामले में दरियाफ्त करूंगा और यह सुनिश्चित करूंगा कि भाजपा घाटी में खुद को उन चीजों से दूर रखे जो दूसरे दल कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, हम राज्य में शांति, सुशासन और विकास के लिए राज्यपाल शासन के पक्ष में हैं। भाजपा ने पिछले महीने प्रदेश की पीडीपी की गठबंधन सरकार से समर्थन वापस ले लिया था, जिसके बाद प्रदेश में राज्यपाल शासन लगाया गया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments