Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

राजनाथ ने INS विक्रांत पर नौसेना कर्मियों के साथ किया योग

rajnath singh on international yoga day
, बुधवार, 21 जून 2023 (08:40 IST)
International Yoga day 2023 : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत के पहले स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर नौसेना कर्मियों के साथ योग समारोह में हिस्सा लिया।
 
उन्होंने विशाल विमान वाहक पोत पर योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया और करीब एक घंटे तक योगासन भी किए। समारोह में ‘अग्निवीरों’ ने भी एकता तथा कल्याण की भावना को आत्मसात करते हुए योग किया। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार और नौसेना तथा रक्षा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।
 
इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने कहा कि आइए हम सब मिलकर एक प्रण लें, कि हम सभी योग को अपने जीवन का एक अभिन्न अंग बनाएंगे। यह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस इसलिए भी हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है, क्योंकि यह अमृत काल में हमारे प्रवेश के ठीक बाद मनाया जा रहा है।

राजनाथ ने कहा कि जब हम योग के अर्थ पर नजर डालते हैं, तो हम पाते हैं कि योग का अर्थ ही होता है- जोड़ना। यह मनुष्य को प्रकृति से जोड़ता है। हमारी आत्मा को परमात्मा से जोड़ता है। इहलोक को परलोक से जोड़ता है। सबसे महत्वपूर्ण बात, यह हमारे शरीर और दिमाग को जोड़ता है।
 
उन्होंने कहा कि भारत सरकार अपने स्तर पर योग को भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में फैलाने का भगीरथ प्रयास कर रही है। आज पूरी दुनिया में योग एक गौरवमयी यात्रा कर रहा है। दुनिया ने योग के महत्व को जाना और पहचाना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम साढ़े 5 बजे संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में योग दिवस समारोह में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि भारत के आह्वान पर योग के लिए दुनिया के 180 से ज्यादा देशों का एक साथ आना ऐतिहासिक व अभूतपूर्व है।
 
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भारत द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव पारित करने के बाद 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने की घोषणा की थी। पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

योग दिवस पर पीएम मोदी का वीडियो संदेश, योग बना वैश्विक आंदोलन