Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

नेपाल विवाद पर बोले राजनाथ सिंह, दोनों देशों में 'रोटी-बेटी' का संबंध, बातचीत से दूर होंगी गलतफहमियां

Webdunia
सोमवार, 15 जून 2020 (14:28 IST)
नई दिल्ली। भारत द्वारा लिपुलेख दर्रे तक बनाई गई सड़क के पूरी तरह भारतीय क्षेत्र में होने की बात पर जोर देते हुए केंद्र‍ीय रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार नेपाल के साथ 'गलतफहमियों' को बातचीत के जरिए हल करने में विश्वास रखती है।
ALSO READ: नेपाली चाशनी में चीनी मिठास कब तक रहेगी?
सिंह ने उत्तराखंड के लिए एक डिजिटल रैली में दोनों देशों के बीच गहरे संबंधों को रेखांकित करते हुए कहा कि उनके बीच 'रोटी और बेटी' का संबंध है और दुनिया की कोई ताकत इसे तोड़ नहीं सकती। उन्होंने कहा कि हमारे बीच केवल ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध ही नहीं हैं बल्कि आध्यात्मिक संबंध भी हैं और भारत इसे कभी भूल नहीं सकता। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के बीच संबंध कैसे टूट सकते हैं?
 
दरअसल, नेपाल की संसद ने शनिवार को देश के नए राजनीतिक नक्शे को अद्यतन करने के लिए संविधान में संशोधन के लिए सर्वसम्मति से मतदान किया है। वह सीमा पर रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण 3 इलाकों पर अपना दावा कर रहा है।
ALSO READ: नेपाली संसद ने पारित किया विवादित नक्शा, भारत ने जताया कड़ा ऐतराज
सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारत द्वारा बनाई गई सड़क से यदि नेपाल के लोगों में कोई गलतफहमी हुई है तो उसे बातचीत के जारिए दूर किया जाएगा। रक्षामंत्री ने कहा कि भारत के लोगों के मन में नेपाल के लिए कोई कड़वाहट हो ही नहीं सकती। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 को समाप्त करने, तीन तलाक को समाप्त करने जैसे वादों को पूरा किया है।
 
उन्होंने कहा कि नेताओं के वादों और उनके कामों में जो अंतर है उसने 'विश्वसनीयता का संकट' पैदा कर दिया था, लेकिन मोदी सरकार ने पार्टी के घोषणापत्र में कही गई बातों पर अमल करके इस पर विजय पाई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments