Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस काउंटडाउन कार्यक्रम में शामिल हुए राजनाथ सिंह

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस काउंटडाउन कार्यक्रम में शामिल हुए राजनाथ सिंह
, गुरुवार, 19 मई 2022 (12:05 IST)
नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्‍ट गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस काउंटडाउन कार्यक्रम में शामिल हुए। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। 
 
सिंह और भट्‍ट ने इस दौरान राजधानी दिल्ली में योग अभ्यास भी किया। दोनों ही लोगों के साथ योग करते हुए नजर आए। इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने कहा कि योग भारत की प्रमुख विरासतों में से एक है। इसका शब्दिक अर्थ जोड़ना होता है। 
उन्होंने कहा कि योग हमारे जीवन में नई ऊर्जा, नया उत्साह और नई स्फूर्ति का संचार करता है। सिंह ने कहा कि योग उसे कहते हैं जो हमारे तन, मन, बुद्धि और आत्मा में एक आत्मीयता ला सके। 

सिंह ने कहा कि जब से संयुक्त राष्ट्र आमसभा ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार किया है, तब से ही सशस्त्र बल, भारतीय तट रक्षक, रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रम और रक्षा मंत्रालय के सभी विभाग पूरे उत्साह के साथ इन समारोहों में हिस्सा लेते रहे हैं। इसके लिए उन्होंने सभी बलों तथा विभागों की प्रशंसा की।

उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने सुखद और संतुलित जीवन की अभिलाषा पूरी करने के लिए योगाभ्यास करें।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

संयुक्त राष्‍ट्र में भारत बोला, कोरोना वैक्सीन की तरह ना हो अनाज का बंटवारा