Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सियाचिन के दौरे पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

Webdunia
सोमवार, 3 जून 2019 (10:43 IST)
श्रीनगर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर के कश्मीर घाटी और सियाचिन ग्लेशियर तथा विश्व के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र लद्दाख में सुरक्षा स्थितियों का जायजा लेने के लिए सोमवार को यहां पहुंचेंगे।
 
रक्षा मंत्रालय पदभार संभालने के बाद सिंह का यह पहला आधिकारिक दौरा है। सूत्रों के मुताबिक सेनाध्यक्ष बिपिन रावत भी उनके साथ मौजूद रहेंगे, जो उन्हें श्रीनगर में स्थिति 15 वाहिनी बादामी बाग मुख्यालय पहुंच कर कश्मीर घाटी में सुरक्षा स्थिति की जानकारी देंगे।
 
सिंह को नियंत्रण रेखा के नजदीक की स्थिति तथा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के ओर से होने वाली घुसपैठ को रोकने के लिए उठाएं जा रहे कदमों की भी जानकारी दी जाएगी। उन्हें हाल ही में आतंकवादियों के साथ घाटी में हुई मुठभेड़ तथा पिछले पांच महीनो में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में मारे गए 100 से ज्यादा आतंकवादियों को लेकर भी विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
 
उल्लेखनीय है कि घाटी में इस वर्ष अब तक आतंकवादियों के शीर्ष कमांडरों समेत 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए हैं और सेना के 50 जवान शहीद हुए हैं।
 
इसके बाद रक्षा मंत्री यहां से सियाचिन जाएंगे, जहां वे विषम परिस्थितियों में तैनात सैनिकों से बातचीत करेंगे। इसके बाद वे वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे। रक्षामंत्री का पदभार संभालने के बाद उनका उनका यह पहला दौरा है। पिछली सरकार में उनके पास गृह मंत्रालय का कार्यभार था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

चक्रवाती तूफान दाना की दहशत, 5 घंटे रहेंगे सबसे खतरनाक, सैकड़ों फ्लाइट और ट्रेनें रद्द

नशे का सौदा करने पहुचीं पूर्व विधायक सत्कार कौर, रंगे हाथों पकड़ी गईं, कांग्रेस की विधायक थीं, बाद में ज्‍वॉइन की बीजेपी

प्रियंका गांधी पर भाजपा का निशाना, पति वाड्रा की संपत्ति पर भी उठाए सवाल

वीडी शर्मा के बाद अब किसे मिलेगी मध्यप्रदेश भाजपा की कमान?

CM एकनाथ शिंदे के खिलाफ उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, केदार दिघे को दिया कोपरी पाचपाखड़ी टिकट

આગળનો લેખ
Show comments