Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मोदी ने कभी अपनी माताजी के लिए सम्मानजनक शब्द नहीं कहे, राज बब्बर ने बयान पर दी सफाई

Webdunia
सोमवार, 26 नवंबर 2018 (13:36 IST)
इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी की उम्र की तुलना पेट्रोल के दामों से करने पर घिरे कांग्रेस के स्टार प्रचारक और उत्तरप्रदेश कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष राज बब्बर ने सफाई देते हुए कहा उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की माताजी को पूजनीय कहा था।


बब्बर ने यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा और कहा कि उन्होंने स्वयं ही कभी अपनी माताजी के लिए सम्मानजनक शब्द नहीं कहे। उन्होंने मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे कहते हैं कि कांग्रेस के पास मुद्दे नही हैं, क्या वे पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों को मुद्दा नहीं मानते, क्या वे रसोई गैस के बढ़ते हुए दामों को मुद्दा नहीं मानते।

बब्बर यहां इंदौर-3 विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र और भाजपा प्रत्याशी आकाश विजयवर्गीय के विरुद्ध कांग्रेस प्रत्याशी अश्विन जोशी के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे थे। उन्होंने यहां कैलाश विजयवर्गीय पर आरोप लगाते हुए उन पर जमकर हमला बोला।

उल्‍लेखनीय है कि बब्बर द्वारा यहां एक चुनावी सभा में मोदी की माताजी की उम्र की तुलना पेट्रोल के बढ़ते हुए मूल्य से किए जाने पर मोदी ने इसे कांग्रेस का उन पर अशोभनीय, अमर्यादित हमला करार दिया था।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments