Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

दिवाली और छठ पूजा के लिए 7000 विशेष ट्रेनें चलाएगा रेलवे

दिवाली और छठ पूजा के लिए 7000 विशेष ट्रेनें चलाएगा रेलवे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , गुरुवार, 24 अक्टूबर 2024 (17:03 IST)
Special trains on festivals : भारतीय रेलवे इस साल दिवाली और छठ पूजा के लिए 7,000 विशेष ट्रेन चलाएगा, जिससे प्रतिदिन 2 लाख अतिरिक्त यात्रियों को सुविधा मिलेगी। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंत्रालय ने इस साल सेवाओं को बढ़ाने का फैसला किया है। अधिक यात्रियों को समायोजित करने के लिए ट्रेन में अतिरिक्त कोच भी जोड़े जा रहे हैं।
 
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, पिछले साल दिवाली और छठ पूजा के दौरान त्योहारी भीड़ को देखते हुए 4,500 विशेष ट्रेन चलाई गई थीं। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंत्रालय ने इस साल सेवाओं को बढ़ाने का फैसला किया है।
उत्तर रेलवे (एनआर) इस अवधि के दौरान बड़ी संख्या में ट्रेन चलाएगा क्योंकि बड़ी संख्या में यात्री देश के पूर्वी भागों में आवाजाही करते हैं। एनआर ने हाल ही में एक प्रेस बयान में कहा कि वह लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचने में मदद करने के लिए विशेष ट्रेन के लगभग 3,050 फेरे संचालित करेगा।
इसमें कहा गया है, वर्ष 2023 में भारतीय रेलवे ने विशेष त्यौहार ट्रेन चलाईं, जिसमें उत्तर रेलवे ने विशेष ट्रेन के 1,082 फेरे संचालित किए। इस साल ट्रेन के 3,050 फेरे संचालित किए जाएंगे, जो 181 प्रतिशत की वृद्धि है। इसमें कहा गया है, विशेष ट्रेन के अलावा अधिक यात्रियों को समायोजित करने के लिए ट्रेन में अतिरिक्त कोच भी जोड़े जा रहे हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

माधवी पुरी बुच की अनुपस्थिति पर बैठक स्थगित, बीजेपी ने साधा वेणुगोपाल पर निशाना