Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Train Accident: रेलमंत्री ने वैष्णव की अनुग्रह राशि की घोषणा, लेंगे स्थिति का जायजा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 17 जून 2024 (15:48 IST)
West Bengal Train Accident: रेलमंत्री (Railway Minister) अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में हुई रेल दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। अधिकारियों ने बताया कि दार्जिलिंग जिले में एक मालगाड़ी के सियालदह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस (Kanchenjunga Express) से टकरा जाने से कम से कम 15 यात्रियों की मौत हो गई और 60 अन्य घायल हो गए।

ALSO READ: पश्चिम बंगाल में बड़ा ट्रेन हादसा, मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को मारी टक्कर, 15 की मौत, 60 घायल
 
दुर्घटना के बाद राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए पश्चिम बंगाल रवाना हुए रेलमंत्री ने दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों के लिए 2.5 लाख रुपए और मामूली रूप से घायल हुए लोगों के लिए 50,000 रुपए की सहायता राशि की घोषणा की है। अधिकारियों ने बताया कि दार्जिलिंग जिले में एक मालगाड़ी के सियालदह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकरा जाने से कम से कम 15 यात्रियों की मौत हो गई और 60 अन्य घायल हो गए।

ALSO READ: Weather Updates: दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में, मानसून का इंतजार
 
रेलमंत्री ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण हादसा : रेलमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे क्षेत्र में हुआ। बचाव अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। रेलवे, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) समन्वय के साथ काम कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
 
घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी : रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है। उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट किया कि पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे जोन में एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ है। रेलवे, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन दल (एसडीआरएफ) के समन्वित प्रयासों से तेजी से बचाव कार्य किया जा रहा है। घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। निगरानी के लिए वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments