Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

नरेन्द्र मोदी को बर्बाद कर देगा राफेल का सच, राहुल गांधी ने कहा

Webdunia
मंगलवार, 8 जनवरी 2019 (16:59 IST)
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय द्वारा आलोक वर्मा को सीबीआई निदेशक के पद पर मंगलवार को बहाल किए जाने की पृष्ठभूमि में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि राफेल मामले का सच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘बर्बाद' कर देगा और पता नहीं कब ‘30,000 करोड़ रुपए की चोरी’ में उनकी भूमिका को लेकर पूरा सबूत कब सामने आ जाए?
 
उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को राफेल मामले की जांच से कोई नहीं बचा सकता और एक दिन पूरे देश को पता चलेगा कि मोदी ने 30 हजार करोड़ रुपए अपने ‘मित्र’ अनिल अंबानी को दे दिए।
 
गांधी ने ट्वीट कर कहा कि राफेल का सच मोदी जी बर्बाद कर देगा। पता नहीं कबल 30,000 करोड़ रुपए की चोरी में उनकी भूमिका को लेकर पूरा सबूत सार्वजनिक हो जाए। उन्होंने कहा कि कानून को बहाल करने के लिए उच्चतम न्यायालय को बधाई। इससे पहले गांधी ने संसद भवन परिसर में गांधी ने कहा कि सीबीआई प्रमुख को रात एक बजे हटाया गया था क्योंकि वह राफेल मामले की जांच शुरू करने वाले थे।
 
उन्होंने कहा कि सीबीआई प्रमुख को रात में एक बजे हटाया गया था क्योंकि वह राफेल मामले की जांच शुरू करने वाले थे। अब न्यायालय के फैसले से हमें कुछ राहत मिली है। अब देखते हैं कि आगे क्या होता है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सीबीआई प्रमुख बहाल हो गए हैं। वह (प्रधानमंत्री) इस मामले की जांच से भाग नहीं सकते। यह असंभव है। मोदी जी चर्चा से भाग गए। उन्हें राफेल मुद्दे पर जनता की अदालत में हमसे चर्चा करनी चाहिए थी। उन्हें राफेल मामले से कोई नहीं बचा सकते। वह कोई भी चर्चा से भाग नहीं सकते। 
 
उधर, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि वह (मोदी) सीबीआई को बर्बाद करते हुए बेनकाब होने वाले पहले प्रधानमंत्री बने। इसके बाद उन्होंने सीवीसी की विश्वसनीयता को खत्म किया। अब वह पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं जिनके गैरकानूनी आदेशों को शीर्ष अदालत ने रद्द कर दिया है। 
 
उन्होंने कहा कि मोदी जी, कृपया याद रखिए कि सरकारें आती-जाती हैं। हमारे संस्थानों की गरिमा बरकरार रही है। गौरतलब है कि मंगलवार को उच्चतम न्यायालय ने आलोक वर्मा को सीबीआई निदेशक पद पर बहाल करते हुए उनके अधिकार वापस लेने और छुट्टी पर भेजने के केन्द्र के फैसले को रद्द कर दिया। हालांकि शीर्ष अदालत ने केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) की जांच पूरी होने तक वर्मा के, कोई भी बड़ा निर्णय लेने पर रोक लगा दी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

एक और प्रवासी श्रमिक को गोली मारी, प्रवासियों व कश्मीरी पंडितों में दहशत का माहौल

ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे पर हादसा, कार नाले में गिरी, मां-बेटे सहित 5 की मौत

जम्मू कश्मीर में फिर मजदूर पर फायरिंग, क्यों निशाने पर हैं दूसरे राज्य के लोग?

मणिपुर में 11 साल की लड़की से छेड़छाड़ के बाद तनाव, तुइबोंग में कर्फ्यू के बीच हिंसा

भयावह हुआ दाना तूफान, एयरपोर्ट, स्कूल बंद, 190 ट्रेनें रद्द, 10 लाख लोगों को निकाला गया

આગળનો લેખ
Show comments