Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

राहुल गांधी की वायनाड में जीत पक्की, अमेठी में खतरा बरकरार

Webdunia
मंगलवार, 26 दिसंबर 2023 (23:18 IST)
Congress Leader Rahul Gandhi News: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले अटकलों और अनुमानों का दौर शुरू हो गया है। एबीपी-सी वोटर के ओपिनियन पोल के मुताबिक राहुल गांधी को इस बार अमेठी से चुनाव लड़ने की रिस्क नहीं उठाना चाहिए। हालांकि सर्वे में यह भी कहना है कि केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर कांग्रेस नेता बड़े अंतर से चुनाव जीत सकते हैं। 2019 में भी राहुल इस सीट पर बड़े अंतर से चुनाव जीते थे। 
 
वायनाड में जीत पक्की : इस ओपिनियन पोल के मुताबिक वायनाड में कांग्रेस नेता राहुल का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है। यदि वे आगामी लोकसभा चुनाव भी इसी सीट से लड़ते हैं तो उनकी जीत पक्की है। दरअसल, इस सर्वे में देश की कुछ वीवीआईपी सीटों पर सर्वे कर उनकी स्थिति जानने की कोशिश की गई है। राहुल ने 2019 के चुनाव में वायनाड में सीपीआई के उम्मीदवार पीपी सुनीर को हराया था। इस चुनाव में राहुल गांधी 4 लाख से ज्यादा वोटों से चुनाव जीते थे। 
 
अमेठी में क्या होगा? : वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी की अपनी परंपरागत सीट और कांग्रेस का गढ़ रही अमेठी सीट से चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें भाजपा की स्मृति ईरानी ने हराया था। स्मृति ने यह चुनाव करीब 55 हजार वोटों से जीता था। इस पोल के मुताबिक 2024 में बाजी स्मृति के ही हाथ लग सकती है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

cyclone dana : पश्चिम बंगाल-ओडिशा की तरफ तेजी से बढ़ रहा चक्रवात 'दाना', 5 राज्यों में NDRF की 56 टीम तैनात, 150 ट्रेनें रद्द

Jharkhand Election : झारखंड मुक्ति मोर्चा की दूसरी सूची जारी, रांची से चुनाव लड़ेंगी महुआ माजी

सार्वजनिक बयान देकर नियमों का किया उल्लंघन, विपक्ष ने जगदंबिका पाल पर लगाया आरोप

रीवा रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में 31 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव, बोले CM डॉ. मोहन यादव, उपलब्ध संसाधनों हीरे की तरह तराशेंगे

આગળનો લેખ
Show comments