Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

राहुल गांधी ने ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर फिर साधा निशाना

राहुल गांधी ने ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर फिर साधा निशाना
, रविवार, 14 मार्च 2021 (15:42 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ईंधन एवं गैस की बढ़ती कीमत और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की बिक्री को लेकर रविवार को केंद्र सरकार की आलोचना की। गांधी ने ट्वीट किया, केंद्र सरकार की दोनों हाथों से दिनदहाड़े लूट...नंबर एक, गैस-डीजल-पेट्रोल पर भारी कर की वसूली। नंबर दो, मित्रों को पीएसयू-पीएसबी बेचकर जनता से उसकी हिस्सेदारी, रोजगार एवं सुविधाएं छीनना।

उन्होंने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री का एक ही कायदा, देश फूंककर मित्रों का फायदा। गांधी और उनकी पार्टी ईंधन की बढ़ती कीमतों पर सरकार की लगातार आलोचना कर रही है। कांग्रेस ने दावा किया है कि सरकार ने 2014 में सत्ता में आने के बाद से पेट्रोलियम उत्पादों पर कर लगाकर 21 लाख करोड़ रुपए से अधिक की राशि एकत्र की है।

कांग्रेस ने पेट्रोलियम उत्पादों की बढ़ती कीमतों को लेकर संसद की कार्यवाही बाधित की और इस मामले पर चर्चा की मांग की।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

असम में राजनाथ बोले, कम हुआ आतंकवाद और उग्रवाद, राज्य प्रगति के पथ पर