Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पूर्णिया में, राहुल ने साधा मोदी सरकार पर निशाना

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 30 जनवरी 2024 (16:42 IST)
Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार (Narendra Modi government) पर किसानों का विश्वास खो देने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी सत्ता में आने पर इसे वापस हासिल करने की कोशिश करेगी। गांधी ने बिहार के पूर्णिया जिले में किसानों के साथ बातचीत के दौरान उन्हें यह आश्वासन दिया। उनकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) राज्य में प्रवेश के 1 दिन बाद आज पूर्णिया (Purnia) पहुंची।

ALSO READ: नीतीश ने छोड़ा साथ, लालू परिवार पर ED का शिकंजा, क्या पुर्णिया में चुप्पी तोड़ेंगे राहुल गांधी?
 
हम आपका विश्वास दोबारा जीतेंगे : राज्य के किसानों और मजदूरों के बीच पीढ़ियों से लोकप्रिय रहे गमछा को अपने सिर पर लपेटे गांधी ने कहा कि (मोदी) सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने में विफल रही है। दरअसल उसने उनका भरोसा खो दिया है। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप हमें एक मौका दें और हम आपका विश्वास दोबारा जीतने की कोशिश करेंगे।
 
हम किसान हितैषी भूमि अधिग्रहण बिल लाए : तालियों की गड़गड़ाहट के बीच गांधी ने कहा कि कृपया ध्यान दें कि ये खोखले शब्द नहीं हैं। हमारा पिछला रिकॉर्ड अपने बारे में बोलता है। हम किसान हितैषी भूमि अधिग्रहण बिल लाए। हमने 72,000 करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया और छत्तीसगढ़ और राजस्थान जैसे राज्यों में, जहां कांग्रेस हाल तक सत्ता में थी, हमने सुनिश्चित किया कि किसानों को उनकी उपज के लिए पर्याप्त कीमत मिले।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

जंग शुरू होने के बाद तेजी से घटी यूक्रेन की आबादी

LAC पर गश्त समझौता, चीन के साथ संबंधों पर क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?

Maharashtra Election : संजय सिंह बोले- महाराष्‍ट्र में AAP नहीं लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल करेंगे MVA के लिए प्रचार

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

આગળનો લેખ
Show comments