Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

राहुल गांधी का BJP पर तंज, कहा- ध्यान भटकाने के लिए कर रही नेहरू का उल्लेख

Webdunia
मंगलवार, 12 दिसंबर 2023 (17:13 IST)
Rahul Gandhi targeted BJP : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मंगलवार को कहा कि जाति जनगणना और भागीदारी के बुनियादी मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए सरकार की ओर से पंडित जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) तथा कुछ अन्य मुद्दों का उल्लेख किया जा रहा है। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) द्वारा राज्यसभा में दिए गए एक वक्तव्य के बारे में पूछे जाने पर यह टिप्पणी की।
 
गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए आरोप लगाया था कि जम्मू-कश्मीर को प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 'गलतियों' के कारण नुकसान उठाना पड़ा। इस क्रम में शाह ने 'असामयिक' संघर्षविराम और कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में ले जाने जैसे फैसलों को गिनाया। कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों के सदस्यों ने गृहमंत्री के जवाब के दौरान सदन से बहिर्गमन किया।
 
पंडित नेहरू वर्षों जेल में रहे : राहुल गांधी ने शाह के बयान के बारे में पूछे जाने पर संसद परिसर में कहा कि पंडित नेहरू ने हिन्दुस्तान के लिए अपना जीवन दे दिया। वे वर्षों जेल में रहे। अमित शाहजी को शायद इतिहास मालूम नहीं है। मैं उम्मीद भी नहीं करता कि उन्हें इतिहास मालूम होगा, क्योंकि वे इतिहास का पुनर्लेखन करते रहते हैं।
 
उन्होंने दावा किया कि सिर्फ ध्यान भटकाने के लिए यह सब किया जा रहा है। जाति जनगणना और भागीदारी तथा धन किसके हाथ में जा रहा है, यही बुनियादी और मुख्य मुद्दा है। ये लोग इन मुद्दों पर चर्चा नहीं करना चाहते हैं, इनसे भागते हैं।
 
भाजपा द्वारा मध्यप्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से आने वाले मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री भी ओबीसी थे। सवाल यह है कि पूरी व्यवस्था में कितनी भागीदारी है। प्रधानमंत्री ओबीसी हैं, लेकिन सरकार को 90 अफसर चलाते हैं और उनमें 3 ओबीसी है। इन 3 अधिकारियों का कार्यालय भी कोने में है। उन्होंने कहा कि ध्यान भटकाने के लिए नेहरू और अन्य मुद्दों पर बात की जाती है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

तगड़े फीचर्स के साथ आया Infinix का एक और सस्ता स्मार्टफोन

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सरकार ने 2 रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी, जानिए किन राज्‍यों को होगा फायदा, कितनी है लागत

सुप्रीम कोर्ट ने दी व्यवस्था, संपत्ति ध्वस्तीकरण से प्रभावित लोग कर सकते हैं अदालत का रुख

આગળનો લેખ
Show comments