Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

'भारत जोड़ो यात्रा' पर ब्रेक, बाजार में लोगों के बीच अचानक पहुंचे राहुल गांधी, उमड़ी भीड़

Webdunia
मंगलवार, 27 दिसंबर 2022 (20:24 IST)
नई दिल्ली।  bharat jodo yatra news : कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ करीब एक सप्ताह के विश्राम के बाद आगामी 3  जनवरी को उत्तरप्रदेश पहुंचेगी। ब्रेक के बीच राहुल गांधी आज अचानक दिल्ली के वसंत विहार मार्केट पहुंच गए। राहुल गांधी को बाजार में अपने बीच पाकर लोग चौंक गए। जैसे-जैसे लोगों को पता लगा तो राहुल गांधी के आस-पास भीड़ उमड़ पड़ी और लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उत्सुक दिखाई दिए।
<

दिल्ली की सड़कों पर जनता के बीच अचानक जा पहुंचे श्री राहुल गांधी जी।
मा0 सांसद जी को ऐसे देखकर बीजेपी और आप वालो का टेंपरेचर और बढ़ गया होगा। pic.twitter.com/A6umtmV5wC

— Virendra Chaudhary (@VirendraUPCC) December 27, 2022 >पार्टी सूत्रों के अनुसार यह यात्रा 12 जनवरी को पंजाब में प्रवेश करेगी जहां से उसे फिर जम्मू एवं कश्मीर जाना है। राहुल गांधी की अगुवाई में यह यात्रा 3 जनवरी को सुबह कश्मीरी गेट के निकट से होते हुए गाजियाबाद के लोनी पहुंचेगी और इस तरह से वह देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में दाखिल होगी।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ तीन से पांच जनवरी तक उत्तर प्रदेश में रहेगी जिस दौरान राहुल गांधी और अन्य ‘भारत यात्री’ गाजियाबाद, बागपत, शामली एवं कैराना में पदयात्रा करेंगे। इसके बाद वे हरियाणा के पानीपत में दाखिल होंगे। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, हरियाणा के पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला होते हुए यह यात्रा 12 जनवरी को पंजाब में दाखिल होगी।

कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अब तक 9 राज्यों-तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली से गुजर चुकी है। Edited by Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra Election : संजय सिंह बोले- महाराष्‍ट्र में AAP नहीं लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल करेंगे MVA के लिए प्रचार

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

सरकार भविष्य के लिए तैयार कौशल प्रशिक्षण देने को प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री मोदी

अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को निकाला, विशेष विमान से कराई वतन वापसी

આગળનો લેખ
Show comments