Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Children’s Day: ट्विटर पर ऐसे प्र‍ियंका गांधी ने नेहरू को किया याद

Children’s Day: ट्विटर पर ऐसे प्र‍ियंका गांधी ने नेहरू को किया याद
, रविवार, 14 नवंबर 2021 (15:35 IST)
आज देश अपने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 132वीं जयंती मना रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर सियासत के कई बड़े नामों ने पहले पीएम को याद किया।

पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि देने वालों में उनके पड़पोते और कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पड़पोती प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम भी शामिल है।

हालांकि सबसे ज्‍यादा चर्चा प्रियंका गांधी ने जिस तरह से नेहरु को याद किया है उसकी चर्चा है। उन्‍होंने ट्विटर पर एक पुरानी कहानी शेयर की है।

वे इसे परदादा नेहरू से जुड़ी अपनी सबसे अच्छी कहानी बताती हैं। वे लिखती हैं,

मेरे परदादा के बारे में मेरी सबसे पसंदीदा कहानी वह है, जब प्रधानमंत्री के तौर पर वे काम से देर रात 3 बजे अपने बॉडीगॉर्ड को खोजने के लिए आए, तो वह थका हुआ अपने बिस्तर पर सो रहा था। उन्होंने उन्हें कंबल ओढ़ाया और पास वाली कुर्सी पर सो गए

एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा,
कभी-कभी शानदार कहानियों से सरल बातें किसी व्यक्ति के बारे में ज्यादा बता देती हैं

क्‍या है बाल दि‍वस का इतिहास
संयुक्त राष्ट्र की तरफ से 1954 में बाल दिवस की तारीख 20 नवंबर तय की गई थी। हालांकि, 1964 में पंडित नेहरू की मौत के बाद यह तय किया गया कि बाल दिवस उस व्यक्ति की याद में मनाया जाना चाहिए, जो बच्चों को बढ़ते देश की सबसे अनमोल संपत्ति मानते थे।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

नेपाल में गाड़ी तालाब में गिरी, बिहार के रहने वाले 4 लोगों की मौत