Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

गुजरात के बारे में राहुल गांधी ने दिया यह बड़ा बयान

गुजरात के बारे में राहुल गांधी ने दिया यह बड़ा बयान
नई दिल्ली , सोमवार, 23 अक्टूबर 2017 (14:13 IST)
नई दिल्ली। पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पीएएएस) के नेता नरेन्द्र पटेल के भाजपा में शामिल होने के लिए एक करोड़ रुपए की पेशकश किए जाने के दावे के एक दिन बाद कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात अनमोल है और इसे कभी भी खरीदा नहीं जा सकता।
 
हार्दिक पटेल की अगुवाई वाली पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पीएएएस) के कार्यकर्ता नरेंद्र पटेल ने शाम एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया था कि उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिये एक करोड़ रुपए की पेशकश की गई थी। यह दावा करने से घंटों पहले वह ऐलान कर चुके थे कि वे भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
 
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया ट्विटर पर लिखा कि गुजरात अनमोल है। इसे कभी भी खरीदा नहीं गया। इसे कभी भी खरीदा नहीं जा सकता। इसे कभी भी खरीदा नहीं जा सकेगा। भारतीय जनता पार्टी ने नरेन्द्र पटेल के आरोपों को खारिज करते हुए इसे कांग्रेस के इशारे पर किया जाने वाला एक ‘नाटक’ करार दिया। भाजपा की गुजरात इकाई के प्रवक्ता भरत पंड्या ने कहा कि ‘सभी आरोप झूठे हैं। यह कांग्रेस के इशारे पर नरेन्द्र पटेल द्वारा किया गया नाटक है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

गेमचेंजर साबित हो सकती है TATA Nexon, जानिए क्या है खास...