Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

नागरिकता पर बढ़ी राहुल गांधी की मुश्किल, सरकार के नोटिस पर बवाल

नागरिकता पर बढ़ी राहुल गांधी की मुश्किल, सरकार के नोटिस पर बवाल
, मंगलवार, 30 अप्रैल 2019 (11:19 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 की सरगर्मी के बीच गृह मंत्रालय ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को विदेशी नागरिकता की शिकायत को लेकर नोटिस जारी किया है। सरकार के इस नोटिस पर राजनीति गरमा गई। भाजपा और कांग्रेस इस मामले के लेकर एक बार फिर आमने सामने आ गए हैं।
 
मंत्रालय ने राहुल गांधी को नोटिस जारी कर कहा है कि वह नागरिकता को लेकर शिकायत पर अपनी वास्तविक स्थिति 15 दिन के भीतर बताएं। भाजपा ने भी कांग्रेस से इस मामले में सफाई मांगी है। पार्टी ने कहा कि अगर राहुल की नागरिकता पर सवाल है तो वह चुनाव कैसे लड़ रहे हैं।

कांग्रेस ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा हार के डर से साजिश कर रही है। पार्टी ने कहा कि राहुल जन्म से ही भारतीय हैं। 
 
भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी की शिकायत पर यह नोटिस जारी किया गया है। स्वामी कई सालों से आरोप लगा रहे हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष के पास ब्रिटेन की नागरिकता है।
 
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की अमेठी और केरल की वायनाड लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

रोहित शर्मा के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी 10 खास बातें