Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

राहुल गांधी के फ्लाइंग किस पर बवाल, भाजपा की महिला सांसदों को भी नसीहत

राहुल गांधी के फ्लाइंग किस पर बवाल, भाजपा की महिला सांसदों को भी नसीहत
, गुरुवार, 10 अगस्त 2023 (11:10 IST)
Rahul Gandhi flying Kiss : संसद में अविश्‍वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान फ्लाइंग किस से राहुल गांधी एक बार फिर चर्चा में आ गए। सत्ता पक्ष की 22 महिला सांसदों ने इस मामले पर आपत्ति जताई। मध्यप्रदेश की एक महिला IAS ने तो मणिपुर पर महिला सांसदों को नसीहत दे दी। अब इस मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल की भी प्रतिक्रिया आई है।

इस बीच मध्‍यप्रदेश की आईएएस अफसर शैलबाला मार्टिन ने फ्लाइंग किस पर महिला सांसदों को बोला मणिपुर की महिलाओं को कैसा महसूस हुआ होगा? शैलबाला मार्टिन ने अपनी टिप्पणी के साथ सदन में राहुल के व्यवहार पर लोकसभा अध्यक्ष को संबोधित एक पत्र भी साझा किया, जिस पर कई महिला सांसदों के हस्ताक्षर हैै। 
 
स्वाति ने ट्वीट कर कहा कि हवा में फेंकी हुई फ्लाइंग किस से इतनी आग लग गई। 2 row पीछे एक आदमी बृजभूषण बैठा हुआ है। जिसने ओलम्पियन पहलवानों को कमरे में बुलाके छाती पे हाथ रखा, कमर पे हाथ रखा और यौन शोषण किया। उसके करे हुए पे गुस्सा क्यों नहीं आता?
 
उल्लेखनीय है कि बृजभूषण शरण सिंह भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं और अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सदन में ही मौजूद थे। महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण करने के मामले में वह घिरे हुए हैं और अभी मामला अदालत में चल रहा है।
 
स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी जब सदन से बाहर जा रहे थे, उस वक्त उन्होंने ट्रेजरी बेंच की ओर फ्लाइंग किस का इशारा किया। हालांकि राहुल गांधी का ये कृत्य कैमरे में कैद नहीं हो पाया। करीब 2 दर्जन महिला सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को इसकी आधिकारिक शिकायत भेजी।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

आधुनिक कर्ण, श्रीराम ग्रुप के आर. त्यागराजन ने कर्मचारियों को दान की 6 हजार करोड़ की संपत्ति