Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा 19 फरवरी को अमेठी में

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 8 फ़रवरी 2024 (13:21 IST)
  • 2 साल बाद अमेठी पहुंचेंगे राहुल गांधी
  • अमेठी में स्मृति ईरानी से चुनाव हार चुके हैं राहुल
  • अखिलेश यादव यात्रा में होंगे शामिल
Rahul Gandhi Yatra on 19th February in Amethi: कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही 'भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा' आगामी 19 फरवरी को उनके पूर्व संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अमेठी पहुंचेगी। कांग्रेस इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां कर रही है। हालांकि 2019 में राहुल गांधी इस सीट पर भाजपा की स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे। 
 
कांग्रेस के जिला महासचिव अनिल सिंह ने बृहस्‍पतिवार को बताया कि कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' 19 फरवरी को प्रतापगढ़ जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के अठेहा से निकलकर अमेठी विधानसभा के ककवा में दाखिल होगी। इसके बाद यह यात्रा महाराजपुर होते हुए अमेठी, गौरीगंज, गांधीनगर, जायस और फुरसतगंज के रास्ते रायबरेली रवाना हो जाएगी।
 
इस दौरान राहुल गौरीगंज के बाबूगंज सगरा आश्रम के पास एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह यात्रा के दौरान जगह-जगह जनसमूह को संबोधित करेंगे। फुरसतगंज में राहुल रात्रि विश्राम भी करेंगे।
 
उन्‍होंने बताया कि यात्रा को सफलतापूर्वक सम्‍पन्‍न कराने के लिए पार्टी व्यापक रूपरेखा तैयार कर रही है। यात्रा को लेकर पार्टी के नेताओं एवं लोगों में खासा उत्साह है। यात्रा को सफल बनाने के लिए बड़े पैमाने पर भीड़ जुटाने की योजना है।
 
अमेठी के कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और आम जनता उम्मीद लगाए है कि इस यात्रा के दौरान राहुल अमेठी से अगला लोकसभा चुनाव लड़ने का कोई न कोई संकेत देंगे।
 
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पूर्व में यह दावा कर चुके हैं कि राहुल अमेठी से ही चुनाव लड़ेंगे, लेकिन अब तक गांधी परिवार की तरफ से इस संबंध में कोई भी संकेत नहीं दिया गया है। राहुल गांधी वर्ष 2002 से 2019 तक अमेठी से सांसद रह चुके हैं। वह वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा की स्मृति ईरानी से हार गए थे।
 
राहुल गांधी आखिरी बार 25 फरवरी, 2022 को अपनी बहन प्रियंका के साथ अमेठी के दौरे पर आए थे। राहुल ने प्रियंका के साथ मुसाफिरखाना में विधानसभा चुनाव के पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित किया था।
 
अखिलेश यादव यात्रा में होंगे शामिल : इसके अलावा राहुल ने अमेठी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विशेश्वरगंज में कांग्रेस उम्मीदवार के लिए भी रैली करके वोट मांगे थे। राहुल करीब दो साल तक अमेठी से दूर रहने के बाद 19 फरवरी को एक बार फिर अमेठी आ रहे हैं।
 
कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा’ पिछले महीने 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी। यह यात्रा आगामी 16 फरवरी को चंदौली के रास्‍ते उत्‍तर प्रदेश में दाखिल होगी।
 
यह यात्रा उत्‍तर प्रदेश में करीब 11 दिन रहेगी और लगभग 20 जिलों से होकर गुजरेगी। समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव रायबरेली में इस यात्रा में शामिल होंगे। (भाषा/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

मां जिंदा हो जाएगी इस उम्‍मीद में सड़कर कंकाल बनी लाश की पूजा कर रहा था बेटा, ये कहानी सुनकर रूह कांप जाएगी

प्रियंका गांधी के रोड शो की भीड़ असली या फर्जी? भाजपा उम्मीदवार नव्या ने लगाया सनसनीखेज आरोप

बुधनी और विजयपुर उपचुनाव में बागी और भितरघात भाजपा और कांग्रेस की बड़ी चुनौती

एक और प्रवासी श्रमिक को गोली मारी, प्रवासियों व कश्मीरी पंडितों में दहशत का माहौल

ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे पर हादसा, कार नाले में गिरी, मां-बेटे सहित 5 की मौत

આગળનો લેખ
Show comments