Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

क्या है कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के गोत्र की सच्चाई...

क्या है कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के गोत्र की सच्चाई...
, सोमवार, 26 नवंबर 2018 (21:48 IST)
'जाति न पूछो साधु की, पूछ लीजिए ज्ञान...'। लेकिन जब बात कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की हो तो उनकी जाति, धर्म को लेकर खूब बातें होती हैं। ताजा मामले में उनका गोत्र चर्चा में है। याद हो तो गुजरात चुनाव में उनका धर्म भी काफी विवाद में रहा था। तब कांग्रेस नेताओं ने एक पुराना फोटो सामने लाकर उन्हें जनेऊधारी हिन्दू बताया था।
 
 
जैसी कि चर्चा है कि राहुल गांधी ने पुष्कर मंदिर में अपनी जाति कौल (ब्राह्मण) बताई है जबकि गोत्र दत्तात्रेय बताया है। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या वाकई में राहुल गांधी कौल ब्राह्मण हैं? इसमें कोई संदेह नहीं कि राहुल की दादी श्रीमती इंदिरा गांधी (नेहरू) विवाह से पहले कौल ब्राह्मण थीं, लेकिन उन्होंने फिरोज गांधी नामक एक पारसी व्यक्ति से शादी की थी।
 
श्रीमती गांधी की फिरोज से 2 संतानें थीं- एक राजीव गांधी और दूसरे संजय गांधी। राजीव की शादी ईसाई सोनिया से हुई थी। राजीव और सोनिया की ही संतान हैं राहुल और प्रियंका गांधी। हिन्दू परंपरा की बात करें तो गोत्र का संबंध पितृपक्ष से होता है, न कि मातृपक्ष से। चूंकि राजीव फिरोज गांधी के बेटे थे, ऐसे में वे कौल कैसे हो सकते हैं? क्योंकि कौल तो विवाह पूर्व उनकी मां (इंदिरा) थीं, जबकि उनके पिता पारसी थे।
 
यदि यह मान लें कि उनका मातृसत्तात्मक परिवार था तो भी राहुल गांधी किसी भी स्थिति में कौल नहीं हो सकते, क्योंकि उनकी मां ईसाई हैं। उल्लेखनीय है कि कौल कश्मीरी सारस्वत ब्राह्मण होते हैं। इनकी भी कई शाखाएं हैं, लेकिन नेहरू परिवार कश्मीर की कौल शाखा में आता है।
 
दरअसल, जवाहरलाल नेहरू के पूर्वज 18वीं सदी में दिल्ली के मुगल दरबार में आ गए थे। शहर में कौलों की अच्छी-खासी संख्या थी। माना जाता है कि जवाहरलाल का परिवार नहर के किनारे रहता था कि इसलिए बाद में इनका टाइटल 'नेहरू' हो गया था।
 
राहुल गांधी सोमवार को राजस्थान दौरे के समय पुष्कर के ब्रह्म घाट पहुंचे थे, जहां उन्होंने पवित्र पुष्कर सरोवर में पूजा-अर्चना की। नेहरू परिवार के पुश्तैनी पुरोहित नंदलाल कौल के पुत्र पं. राजनाथ कौल ने पूजा संपन्न कराई। इसके बाद उन्होंने ब्रह्मा मंदिर के दर्शन किए।
 
पात्रा ने पूछा था गोत्र : उल्लेखनीय है कि भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उनका गोत्र पूछा था। संबित पात्रा ने कहा था कि उज्जैन जा रहे राहुल गांधीजी से हम पूछना चाहते हैं कि आप जनेऊधारी हैं? आप कैसे जनेऊधारी हैं, क्या गोत्र है आपका?

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

26/11 आतंकी हमला : मोशे के दादा ने कहा, जख्म अब भी हरे हैं