Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

RSS राहुल गांधी और वामपंथी नेताओं को भेजेगा न्योता, आखिर क्या है संघ की योजना

Webdunia
सोमवार, 27 अगस्त 2018 (16:27 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत देश के विभिन्न वर्गों में संघ के दृष्टिकोण को स्पष्ट करने के लिए अगले माह कांग्रेस और वामदलों सहित विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेताओं तथा कला, संस्कृति, शिक्षा, उद्योग एवं व्यापार आदि क्षेत्रों के प्रबुद्ध लोगों के साथ संवाद करेंगे।
 
 
आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अरुण कुमार ने सोमवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 17, 18 एवं 19 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी के विज्ञान भवन में 'भविष्य का भारत : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का दृष्टिकोण' विषय पर 3 दिवसीय व्याख्यानमाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें राजनीति, सामाजिक क्षेत्र, कला, संस्कृति, उद्योग एवं व्यापार आदि क्षेत्रों के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।
 
कुमार ने कहा कि भारत विश्व में आज विशिष्ट स्थान प्राप्त करने को अग्रसर है। ऐसा अनुभव में आया है कि समाज का एक बड़ा एवं प्रबुद्ध वर्ग राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर आरएसएस का दृष्टिकोण जानने को उत्सुक है। संघ प्रमुख भागवत स्वयं व्याख्यानमाला में समसामयिक मुद्दों पर संघ का विचार सबके सम्मुख रखेंगे तथा लोगों के सवालों के जवाब भी देंगे।
 
यह पूछने पर कि क्या आरएसएस कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भी आमंत्रित करेगा? उन्होंने कहा कि सभी को निमंत्रण भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह संघ का विशेषाधिकार है कि वह किन्हें आमंत्रित करता है।
 
गांधी द्वारा लंदन में संघ की तुलना 'मुस्लिम ब्रदरहुड' से किए जाने से संबंधित एक सवाल पर कुमार ने कहा कि गांधी पहले ही कह चुके हैं कि वे भारत के सर्वधर्म समभाव के दर्शन को समझना चाहते हैं। इस समय वे भारत को जानने की प्रक्रिया में हैं। एक बार वे भारत को समझ लेंगे, तो संघ को समझना आसान होगा। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments